Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

अमाजोन कम्पनी के चोरी किए लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

  


वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन को मिली बड़ी सफलता, मध्य प्रदेश से अमाजोन कम्पनी के चोरी किए हुए लाखों रुपए के मोबाइल सहित दो आरोपी चोर धरे

अमाजोन कम्पनी के चोरी किए हुए करीब ₹10 लाख की कीमत के  72 मोबाइल मारका रेडमी बरामद, अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना जिसके हेतु आरोपी को लिया गया 2 दिन के रिमांड पर
       पलवल:3 -जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश एवं चोरों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में कार्य करते हुए वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन ने अमाजोन कम्पनी के चोरी किए लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि स्टॉफ मे तैनात हेड कांस्टेबल रुकमुद्दीन अपनी टीम के साथ गस्त पडताल जुराईम नजदीक रेस्ट हाऊस मोड हथीन थे जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक जिनके पास अमाजोन कम्पनी से चोरी किये हुए मोबाईल M.i REDMI 10A SPORT काफी मात्रा में है  जो गाड़ी मार्का मारुती S. PRESSO नम्बर RJ - 40 - CB - 3982 में लेकर उटावड से हथीन आयेगे । 
सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के जयन्ती मोड हथीन पर नाकाबन्दी की और 20-25 मिनट बाद सूचना मुताबिक उक्त गाड़ी उटावड की तरफ से आती दिखाई दी । जिसको रुकने का ईशारा किया तो गाडी चालक अपनी गाड़ी को नाकाबन्दी से पहले रोककर वापिस मुडने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें गाड़ी सहित काबू करने में सफलता हासिल की।

पूछताछ के दौरान गाडी चालक की मुनफेद पुत्र ईदरीश निवासी गवालदा थाना चौपानकी राजस्थान वा कन्डेक्टर साईड में बैठे हुए  की याकिल पुत्र नसरूदीन निवासी मननाकी जिला नूंह के रूप में पहचान हुई ।

प्रभारी एवीटी ने बताया कि गाडी को चैक किया तो गाडी की डिग्गी मे रखें एक सफेद कटटे मे न्यु डिब्बा पैक मोहाईल फोन भरे हुए थे।  गिनती पर 72 मोबाईल फोन मार्का MI REDMI 10A SPORT मिले । पूछताछ में सामने आया कि मोबाइल चोरी की वारदात आरोपियों द्वारा मध्य प्रदेश  क्षेत्र में की हुई है। प्रमाण के तौर पर गाड़ी वा मोबाईल को  कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा न0 232 दिनांक 02.06.2023 बा जुर्म जेर धारा 379,411 आईपीसी थाना हथीन मे दर्ज रजिस्ट्रर किया गया। आरोपियों से अन्य वारदातों के भी खुलासा होने की संभावना है। जिसके लिए आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।