Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

मुख्यमंत्री उडन दस्ता द्वारा ग्रीन फील्ड कॉलोनी के राशन डिपो धारक का बड़ा घोटाला पकड़ा:डीएसपी राजेश चेची

   मुख्यमंत्री उडन दस्ता द्वारा ग्रीन फील्ड कॉलोनी के राशन डिपो धारक का बड़ा घोटाला पकड़ा:डीएसपी राजेश चेची


राजीव कॉलोनी में मनोज कुमार के राशन डिपो पर भी मिला घोटाला एफआईआर दर्ज:डीएसपी

    फरीदाबाद.23 जून।
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़

मुख्यमंत्री उडन दस्ता के डीएसपी राजेश चेची की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सदनन्द बस्ती ग्रीन फील्ड ओल्ड फरीदाबाद थाना इलाका सूरजकुंड जिला फरीदाबाद में राशन
 डिपों धारक केशव द्वारा राशन की कालाबजारी की हुई है । डीएसपी राजेश चेची ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सूचना के आधार पर उप निरीक्षक खाद्य आपूर्ति अंकित हुड्डा के साथ रेड की गई। निरीक्षण करने पर डीपो धारक केशब कुमार छुट्टी पर है।ऑनलाइन
 रिकॉर्ड अनुसार दोनों डीपो पर 147 कुंटल गेहू व 821 केजी चीनी होनी चाहिए थी पर मौके पर दोनों डीपो पर 5 कट्टे गेंहू व 2 कट्टे चीनी मिली जो इस प्रकार इन डीपो पर 145 कुंटल गेहू व 721 केजी चीनी कम मिली जिस पर अंकित हुड्डा निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस को अभियोग अंकित करने के लिए दरख्वास्त दी गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ राजीव कॉलोनी स्थित मनोज कुमार के
 राशन डिपो को चेक किया गया तो 21 किवंटल गेहूं तथा 140 किलोग्राम चीनी कम मिली जिसके आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित करके नियमानुसार कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।