Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल-लगातार तीसरे दिन होडल बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में साझा संघर्ष बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया।

  
होडल-लगातार तीसरे दिन होडल बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने  दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में साझा संघर्ष बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया।
         होडल:23-जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
 विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता  कुंज बिहारी फोरमैन ने की तथा मंच संचालन एसकेएस ब्लॉक होडल के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह ने किया।
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट प्रधान नरेंद्र सौरोत व हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड वर्कर यूनियन यूनिट सचिव मनोहर लाल शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि गत दिनांक 14 जून 2023 को पूरे हरियाणा में निगम मैनेजमेंट के आदेशानुसार

 बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया गया था इसी अभियान के तहत होडल सब डिविजन की एक टीम कनिष्ठ अभियंता समय सिंह के नेतृत्व में होडल उपमंडल के गांव नंगला एहसानपुर में बिजली चोरी पकड़ने के
 लिए गई थी । इसी दौरान गांव के लोगों ने बिजली बोर्ड टीम के साथ झगड़ा व मारपीट कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था और उनके मोबाइल व अन्य सामान आदि छीन लिए थे और मोबाइल से घटना की वीडियो आदि को भी डिलीट कर दिया था। घटना के बाद
 मुंडकटी थाना पुलिस के हस्तक्षेप से बंधक कर्मचारियों को घटनास्थल से छुड़ाया गया था।  इसके बाद बंधक कर्मचारी का होडल के सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर दोषियों के खिलाफ मुंडकटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था। परंतु इतने दिन बाद भी मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने होडल दफ्तर का कामकाज बंद कर धरने पर बैठ गए। 
बिजली कर्मचारियों के धरने पर बैठने से शहर की बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। होडल नगर परिषद चेयरमैन पति शीशपाल कड्डन के हस्तक्षेप के बाद होडल डीएसपी सज्जन कुमार धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों के बीच आए और उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए दो दिन में दोषियों की गिरफ्तारी की बात कही। परंतु आश्वासन के दो दिन बीतने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी ना होने से गुस्साए बिजली कर्मचारी नेताओं ने अधिकारियों को
 चेतावनी देते हुए कि कहा है कि आगे आंदोलन को और तेज करते हुए, जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी वह अपना कामकाज बंद रखेंगे। आज के इस विरोध प्रदर्शन में नरेश महलावत, मुरलीधर, लख्मी चंद, पूरन सिंह, पवन कुमार, धीरेंद्र रावत, सुरेश, तसव्वर हुसैन, वेद प्रकाश, शेर सिंह, भूपेंदर, रणधीर, भगत सिंह, दिगम्बर सिंह, चितरंजन शर्मा, महिपाल, मुख्य रूप से शामिल रहे।