लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक पलवल के मार्ग-दर्शन में अपराध जांच शाखा होडल को मिली बडी कामयाबी, गांव औरंगाबाद निवासी राजेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड के बाद किया काबू
डीएसपी सज्जन सिंह
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक पलवल के मार्ग-दर्शन में अपराध जांच शाखा होडल को मिली बडी कामयाबी, गांव औरंगाबाद निवासी राजेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड के बाद किया काबू
मुठभेड के दौरान इंचार्ज सी0आई0ए0 होडल निरीक्षक अनिल कुमार एवं उनकी टीम आरोपी द्वारा अवैध हथियार कट्टा से चलाई गई गोलीयों से बाल-बाल बची
आरोपी को काबु करते समय प्र0सि0 संदीप कुमार 924/पलवल,प्र0सि0 रिन्कु 1226/पलवल को भी चोटे लगी
राजेंद्र हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल की सलाखों के पीछे
पलवल : 9 -जून।
होडल डीएसपी सज्जन सिंह ने बतलाया कि आज प्रभारी सीआईए होडल प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव औरंगाबाद निवासी राजेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से एक देशी कट्टा अवैध असला व एक खाली खोल कारतूस बरामद किए हैं । गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पलवल में भर्ती कराया है । पुलिस को काफी लंबे समय से इस बदमाश की तलाश थी । पुलिस ने इस संदर्भ में भादस की धारा 307,332,353,186 व अवैध हथियार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
उन्होने आगे बताया कि सी0आई0ए0 होडल प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमे SI हाजिर खाँन 192/पलवल, प्र0सि0 संदीप कुमार 924/पलवल,प्र0सि0 रिन्कु 1226/पलवल,सि0 नीरज 1157/पलवल,सि0 नीरज 813/पलवल के बा सवारी गाडी सरकारी नम्बर HR-30-GV-3484 चालक सि0 शंकरलाल 970/पलवल के हसनपुर चौक, होडल पर समय करीब 11.30 AM पर अपराध रोकने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए गस्त पर थी । इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों(मुखबर) से सूचना प्राप्त हुई की राजेंद्र निवासी औरंगबाद हत्याकांड के संबंध में दर्ज मु0न0-141 दिनांक 27.05.2023 धारा 302,34 IPC & 25-54-59 A.ACT थाना मुण्डकटी का मुख्य आरोपी
पुष्पेन्द्र पुत्र उधम निवासी औरंगबाद थाना मुण्डकटी आज चमेलीवन मंदिर भुलवाना के जंगल मे घुमता हुआ नजर आया है जिसके पास अवैध असला भी है यदि तलाश की जाये तो काबु आ सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबर को साथ लेकर चमेलीवन मंदिर जंगल बाहद रकबा भुलवाना मे आरोपी की तलाश के दौरान टीम चमेलीवन मंदिर के परिक्रमा मार्ग से होते हुये रेलवे लाईन की तरफ चले तो मुखबर ने रेलवे लाईन के साथ बनी दीवार के सामने लगे हैण्डपम्प के पास एक शक्श व्यक्ति को पुष्पेन्द्र पुत्र उधम निवासी औरंगबाद होना बताया। जिसको
इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने पुष्पेन्द्र के नाम से आवाज लगाई और हिदायत दी कि वह अपने आपको कानुन के हवाले करे। लेकिन पुष्पेन्द्र ने अपनी पहनी हुई पैन्ट से एक देशी कट्टा निकालकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से सीधा फायर किया
जिससे पुलिस पार्टी बाल-बाल बची और गाडी के ड्राईवर साईड की पिछली खिडकी के पास गोली लगी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने चेतावनी देते हुये उक्त पुष्पेन्द्र को कानुन के हवाले करने के लिए अपनी सरकारी पिस्टल से एक हवाई फायर किया। जो पुष्पेन्द्र झाडियो मे छुप गया। इंस्पेक्टर ने पुनः पुष्पेन्द्र को कहा कि वह हथियार डाल दे तथा अपने आपको सरेंडर कर दे तथा चेतावनी स्वरूप एक और हवाई फायर किया। बार-बार हिदायत दी कि वह अपने आपको पुलिस के हवाले करे लेकिन पुष्पेन्द्र उपरोक्त ने दोबारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से सीधा फायर किया तथा जंगल मे भागने लगा जिस पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने भी आत्मरक्षा मे आरोपी पुष्पेन्द्र पर बचाव मे फायर किया जो आरोपी के दाहिने पैर मे गोली लगी और आरोपी उसी जगह गिर गया जिसको टीम ने काबु किया। जिससे पुछने पर अपने नामपता पुष्पेन्द्र पुत्र उधम सिँह निवासी औरंगाबाद थाना मुण्डकटी बतलाया। जो आरोपी पुष्पेन्द्र उपरोक्त को काबु करते समय प्र0सि0 संदीप कुमार 924/पलवल,प्र0सि0 रिन्कु 1226/पलवल को भी चोटे लगी है। आरोपी पुष्पेन्द्र के द्वारा जिस देशी कट्टा से फायर किया था उसको अनलोड किया तो एक चला हुआ खोल कारतुस मिला। जिनको पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। आरोपी पुष्पेन्द्र उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए जानलेवा हमला करने पर आईपीसी की धारा 307,332,353,186 एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी होडल ने बताया कि आरोपी द्वारा 26 मई 2023 को अपने भाई रोहताश के साथ मिलकर राजेंद्र निवासी औरंगाबाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिस संबंध में आरोपी खिलाफ उपरोक्त अभियोग संख्या 141 थाना मुंडकटी में दर्ज था। मामले में पहले ही पुलिस द्वारा रोहतास को गिरफ्तार किया जा चुका है आरोपी पुष्पेंद्र तभी से इस मामले में फरार चला हुआ था जिसकी धरपकड़ के लिए टीम काफी प्रयासरत थी। आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड मुताबिक आरोपी वर्ष 2016 में भी जानलेवा हमला मामले में जेल की हवा खा चुका है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ एक जान से मारने की धमकी के संबंध में भी थाना मुंडकटी में मामला दर्ज है। पुलिस पकड़े गए बदमाश को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है । उसे रिमांड पर लेकर उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस लोकेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल निर्देशन में अपराधियों को दबोचने के लिए पूरी तरह सतर्क है ।
वार्तालाप में शामिल हों