Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल -लोगों को अनाथ आश्रम के लिए भी करना चाहिए सहयोग: मनीषा गर्ग

  लोगों को अनाथ आश्रम के लिए भी  करना चाहिए सहयोग: मनीषा गर्ग
होडल/कोसी:8 जून।

कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़

एलायंस क्लब बृज नारी शक्ति डिस्टिक 150 की ओर से शाहपुरा रोड कोसी कलां स्थित महर्षि दयानंद सेवा संस्थान में  बच्चों के लिए खाने की व्यवस्था की और उनकी जरूरतों के समान जैसे चावल,चीनी,तेल, सर्फ राशन आदि सामान भी उपलब्ध कराया। 
मौके पर बच्चों के खाने के लिए पूड़ी,सब्जी, हलवा,फ्रूट, बिस्कुट,चॉकलेट,फ्रूटी आदि सामान दिए गए। मौके पर  एलायंस क्लब बृज नारी शक्ति की प्रधान मनीषा गर्ग ने बताया की संस्था शुरू से ही नर सेवा नारायण सेवा में विश्वास रखती है।इसी नारे के बैनर तले ही संस्था समय समय पर जरूरतमंदों के लिए कार्य करती रही है और करती रहेगी।
 क्लब द्वारा रक्तदान शिविर, हेल्थ चेक अप कैंप,दांतों का चेकअप कैंप,बंदरों का खाना खिलाना, गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करना, थेलेसिमिया बीमारी पीड़ित बच्चों के लिए रक्त दिलवाना आदि कार्य संस्था करती है।
इस मौके पर सचिव अंजू सिंगला,कोषाध्यक्ष मंजू सिंगला,पूजा गर्ग,उमा मंगला,नीतू मंगला,प्रिया गोयल,बबिता बंसल,सावित्री, प्रीति सिंगला, मीनाक्षी मंगला, रचना अग्रवाल, आशा अग्रवाल,रेखा गर्ग,मीनू गर्ग,गीता गर्ग,सुमन गोयल,वर्षा गोयल,बबिता सैनी,आशा,मनीला मंगला आदि नारी शक्ति मौजूद थी।