Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कल रविवार को चयन/चुनाव भी किया जाएगा:पूर्व आईपीएस सुरेश कुमार शर्मा

   नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कल रविवार को चयन/चुनाव भी किया जाएगा:पूर्व आईपीएस सुरेश कुमार शर्मा

नई दिल्ली.03 जून।
सुनील कुमार जांगड़ा.

नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव रामफल शर्मा ने बताया कि यह एसोसिएशन 35 वर्ष से अधिक आयु के पुरूष एवं महिला खिलाडियों के लिए खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने वाली एक पंजीकृत संस्था है जो समय-समय पर देश-के भिन्न भिन्न राज्यों में ऐसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन कर देश के नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट रखने व उनमें खेल कूद की उच्च भावनाओं के जरिए मेल जोल बढ़ाने का काम कर रही है। विगत वर्षों में इस संस्था ने दिल्ली, राजस्थान में जयपुर, उत्तर प्रदेश में बनारस और हरियाणा में पंचकूला एवं कुरुक्षेत्र में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है जिसमें देशभर के राज्यों से हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिला खिलाडियों ने भाग लिया है। 
इस एसोसिएशन का नेतृत्व सुरेश कुमार शर्मा पूर्व आई जी पंजाब पुलिस एवं राम फल शर्मा सेक्रेटरी जनरल बखूबी कर रहे हैं। उनके सहयोगी बीएस पूनिया एवं लक्ष्मन रेड्डी वर्किंग प्रेजिडेंट तथा एम के सरकार एवं आर पी भगवान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहे हैं।
एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी एवं जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन 4/6/2023 को सांय 7 बजे करनेल सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमें अगले कार्य काल के लिए नये पदाधिकारियों का चयन/चुनाव भी किया जाएगा जिसके लिए एच आर सिंह पूर्व पुलिस महानिदेशक केरिपुबल ने चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करने की सहमति दे दी है।