Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल । जिला पुलिस की होटल/स्पा सेंटरों/ ओयो पर ताबड़तोड़ छापामारी लगातार जारी, अब होडल मे मसाज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, दर्जन भर से अधिक युवक एवं युवतियां किए काबू

   

होडल । जिला पुलिस की  होटल/स्पा सेंटरों/ ओयो पर ताबड़तोड़ छापामारी लगातार जारी, अब होडल मे मसाज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, दर्जन भर से अधिक युवक एवं युवतियां किए काबू

तीन होटल मे 5 युवक एवं 9 युवतियां आपत्तिजनक एवं संदिग्ध हालत में मिले,3 संचालकों को भी पुलिस ने धरा

कानूनी एवं सामाजिक बुराई के इस रूप को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा- पुलिस अधीक्षक पलवल
     पलवल/ होडल 5 जून।
  कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
डीएसपी हेड क्वार्टर पलवल  साकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आज सोमवार को ही गुप्त सूचना मिली कि होडल स्थित माल/ होटल में चल रहे स्पा सेंटरों पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
 जिसके बाद  लोकेंद्र सिंह एसपी पलवल के निर्देशन में तीन सैंटरो होडल स्थित रेलवे रोड शिव गेस्ट हाउस, दा वीर गौडोता चौराहा व दिल्ली दरबार संजीवनी हॉस्पिटल के पास पर अलग-अलग डीएसपी शहर पलवल  विजय पाल एवं उनके साथ
 डीएसपी होडल  सज्जन सिंह के नेतृत्व में, महिला थाना पलवल की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां चल रहे स्पा सेंटरों मे फर्जी ग्राहक के जरिए पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी हेड क्वार्टर ने बताया कि
 वहां से जो युवक-युवती पकड़े गए है सभी आपत्तिजनक एवं संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए है । स्पा सेंटरों पर पुलिस के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। लेकिन पुलिस फोर्स अधिक होने के चलते पुलिस ने कमरों से निकलकर भागने वाले एक भी युवक-युवती को वहां से भागने नहीं दिया।
 डीएसपी हेड क्वार्टर ने बताया कि छापेमारी के दौरान इन् ओयो होटलों में 9 महिलाओं व पांच पुरुषों को पुलिस के द्वारा धर दबोचा गया। पुलिस के द्वारा इसके अलावा शिव गेस्ट हाउस चलाने वाले राकेश गढ़ी निवासी, तथा वीर गौडोता चौराहा पर शिवराम बरसाना निवासी व दिल्ली दरबार से सुरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया जिनके खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक पलवल  लोकेंद्र सिंह,आईपीएस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा है कि इस कानूनी एवं सामाजिक बुराई को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार की छापामारी आगे भी भविष्य में जारी रहेगी जिससे इन पर चल रहे अनैतिक कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।