Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हसनपुर -थाना पुलिस ने गाडी पिकअप मे अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

  

हसनपुर थाना पुलिस ने गाडी पिकअप मे अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गाडी पिकअप से देसी शराब की 50 एवं अंग्रेजी की 1 पेटी, कुल 51 पेटी बरामद
        पलवल/हसनपुर
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के
 अनुसार  लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस को अवैध शराब तस्करी पर पूर्णतया अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए इसी कड़ी में हसनपुर थाना पुलिस ने 51 पेटी अवैध शराब सहित एक तस्कर आरोपी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हसनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक उप निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार थाना में तैनात उपनिरीक्षक शिवचरण अपनी टीम के साथ बराये गस्त पडताल क्राईम गाँव हसनपुर लीखी चौक पर मौजूद था जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली  एक गाडी पिकअप रंग सफेद नं0 UP 85 CT3444  छोटा हाथी गाव भिडुकी की तरफ से हसनपुर की तरफ आ रही है जिसमे अवैध रुप से शराब भरी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के  लिखी  चोक पर नाकाबन्दी की गई जो थोडी देर मै एक छोटा हाथी सफेद रंग लिखी मोड की तरफ आता दिखाई  दिया जिसके नजदीक आने पर रुकवाने का इशारा किया तो ड्राईवर एकदम गाडी ब्रेक लगाकर वहा से गाडी छोडकर भाग गया लेकिन गाड़ी में बैठे दूसरे शख्स को पुलिस ने काबू किया। जिस ने
 पूछताछ में अपना नाम गोपाल पुत्र चन्दन निवासी लिखी थाना हसनपुर बतलाया वा भागने वाले गाडी के ड्राईवर का नाम रामशरण पुत्र मोती निवासी हसनपुर बतलाया।  गाडी को चैक किया तो गाडी मे 51 पेटी शराब मिली जिसमे 50 पेटी मस्ताना शराब देशी वा एक पेटी रोकफोर्ड पव्वा अग्रेजी शराब मिली।  जो गोपाल से शराब बारे परिमट पेश करने को कहा जो कोई शराब बारे कोई परमिट व लाईसैंस पेश न कर सका। बरामद अवैध शराब
 तथा गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है आरोपी से बरामद अवैध शराब बारे गहनता से पूछताछ जारी है। मामले में फरार आरोपी जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होगा।