पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अपराधिक गतिविधियों पर सतर्क सीआईए पलवल एवं होडल ने अवैध हथियार तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए 4 हथियार तस्करों को हथियारों के जखीरे के साथ किया गिरफ्तार
करीब 2 दर्जन से अधिक अवैध हथियार जिनमें एक देशी काबाईन, 22 देशी कट्टा देसी एवं 14 जिंदा कारतूस बरामद कर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में हथियार तस्करी के मंसूबों पर फेरा पानी
मिली कामयाबी का खुलासा प्रेस वार्ता में करते हुये एडिशनल एस०पी० जसलीन कौर आई०पी०एस० ने बताया कि लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत क्राइम ब्रांच पलवल एवं होडल ने चार अवैध असला धारकों को अवैध हथियारों के जखीरे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जांच जारी है।
पलवल/होडल:14-जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
एडिशनल एस०पी० ने बताया कि क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास की टीम में तैनात सहायक उपनिरीक्षक कुशल कुमार दिनांक जून 2023 को अपनी टीम के साथ गस्त पड़ताल गाँव चाँदहट चौक अलीगढ़ रोड मौजूद था कि मुखबर खास ने उन्हें सूचना दी कि दो युवक जिनके पास अवैध हथियारों
का जखीरा है जो मोटरसाइकिल न० UP81BR-7257 मार्का डिस्कवर पर सवार होकर हमीदपुर युपी की तरफ से आयेगे और पलवल की तरफ जायेगे जिनके पास अवैध हथियार है तथा किसी को बेचने के लिए जायेगे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रहीमपुर नाका पर पहुँचकर नाका बन्दी शुरू की। कुछ समय बाद उपरोक्त मोटरसाइकिल हामीदपुर की तरफ से आती हुई दिखाई दी जो सामने पुलिस पार्टी को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को वापिस मोडकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। काबू किए गए मोटरसाइकिल चालक प्रवेश पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी बाजोता थाना टप्पल जिला अलीगढ यूपी एंव विराट उर्फ विष्णु पुत्र रामपाल निवासी निगुना सुगना थाना टप्पल जिला अलीगढ़ की तलाशी के दौरान तीन-तीन कट्टे और दो-दो जिन्दा कारतूस
बरामद हुये। बरामदा 6 कट्टो, चार कारतूस वा मोटरसाइकिल UP81BR-7257 मार्का डिस्कवर को कब्जे में लेकर थाना चांदहट में आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आरोपीयों को पेश अदालत कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान दिनांक 13 जून 2023 को नेटवर्क में शामिल एंव मुख्य आरोपी विपिन उर्फ कोटे पुत्र बच्चू सिंह निवासी बसोली थाना गोंडा जिला अलीगढ यू०पी० को गिरफ्तार किया गया जिसने डिमांड पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में हथियार सप्लाई करना बतलाया। आरोपी को रिमांड पर लिया गया जिसकी निशान देही पर अवैध हथियार जिनमें एक देशी काबाईन, 11 कटटा एंव 10 कारतूस बरामद हुये हैं। आरोपियों से बरामद हथियार बारे गहनता से पूछताछ जारी है।
वहीं अवैध हथियार तस्करों पर की गई दूसरी बड़ी कार्रवाई के बारे में एडिशनल एसपी ने बताया कि होडल सीआईए प्रभारी अनिल कुमार की टीम में तैनात हवलदार रिंकू गत दिनांक 13 जून 2023 को अपनी टीम के साथ गश्त पर था । उसी दौरान उसे मुखबर से सूचना मिली कि जिला भरतपुर (राजस्थान) के सोमका निवासी ईमरान नामक व्यक्ति अवैध हथियार तस्करी का काम करता है। ईमरान मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स नंबर HR 28 J 3213 पर जिला भरतपुर (राजस्थान) से पुन्हाना, होडल होता हुआ पलवल में अवैध
हथियार तस्करी करने के लिए जाने वाला है। सूचना को सही मानते हुए सीआईए की टीम ने पुन्हाना मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी। उसी दौरान मुखबर द्वारा बताई गई बाइक पर एक युवक पीट पर बैग लगाए हुए आता दिखाई दिया। पुलिस टीम जैसे ही उसे रुकने का ईशारा किया तो वह नाका से कुछ दूरी पर ही बाइक को पीछे मोडकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स नंबर HR 28 J 3213 सहित दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जिला भरतपुर (राजस्थान) के सोमका गांव निवासी ईमरान बताया। पुलिस टीम ने उसकी पीट पर लटके बैग की तलाशी ली तो बैग में पांच देशी कट्टा मिले। पुलिस ने बरामद अवैध देशी कट्टों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना होडल शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज नियमानुसार पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि में आरोपीं से बरामद हथियार के स्त्रोत्र एवं नेटवर्क बारे पता लगाया जाएगा। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।
वार्तालाप में शामिल हों