होडल : पुलिस ने घर में घुसकर चोरी मामले में दो आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार
होडल थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी मामले में दो आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार
आरोपियों से चोरी किए गए सामान एलईडी, इनवेटर,हुक्का, स्पीकर वा मिक्सर जूसर बरामद
पलवल.12 जून।
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को चोरी वारदातों पर अंकुश एवं चोरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं इसी कड़ी में कार्य करते हुए होडल थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ ही उनसे चोरी किया सामान भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
होडल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि बीती दिनांक 11 जून 2023 को शिव हरी पुत्र हरीराम निवासी वार्ड न. 20 राम नगर ने थाना होडल मे अपनी दी शिकायत में कहा कि उसके एक प्लाट में एक घर बना हुआ है वहाँ उसके बच्चे रहते है । दिनांक 20-05-23 को उसके बच्चे घर से बहार गये हुए थे । दिनांक 21-05-2023 को दोपहर करीब एक
बजे वह घर की सफाई के लिए गया तो उसने देखा की घर के अंदर बने तीन कमरे का ताला टुटा हुआ था तथा घर में रखें एक LED T.V मार्का VIDEOCON, एक बैटरी मार्का ADWIN SOLAR रंग हरा व सफेद, एक इनवेटर मार्का AMAZE रंग काला, एक हुक्का पीतल का, एक स्पीकर वा मिक्सर जूसर मार्का Singer चोरी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया।
प्रभारी थाना ने आगे बताया कि मामले में थाना अंतर्गत चौकी लघु सचिवालय होडल की जांच इकाई ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान रामनगर होडल निवासी राजू पुत्र सुनील एवं कच्चा तालाब होडल निवासी देवेंद्र उर्फ देवू पुत्र सुमेरी के रूप में हुई है
वार्तालाप में शामिल हों