फरार आरोपी को पकड़ने गई सीआईए होडल टीम के साथ हाथापाई व मारपीट तथा लूटपाट मामले में एक आरोपी को हथीन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरार आरोपी को पकड़ने गई सीआईए होडल टीम के साथ हाथापाई व मारपीट तथा लूटपाट मामले में एक आरोपी को हथीन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी को पेश अदालत कर किया जेल की सलाखों के पीछे
1जून- पलवल/होडल
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए इसी कड़ी में हथीन थाना पुलिस ने पुलिस पार्टी के साथ मारपीट एवं हाथापाई तथा लूटपाट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
हथीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार ASI ओमप्रकाश ने अपनी दी शिकायत में बताया कि वह CIA होडल मे तैनात है तथा वह एवं निरिक्षक अनिल कुमार इन्चार्ज CIA होडल, HC सन्दीप कुमार , HC श्रीचन्द , Ct. विनोद गाडी सरकारी व चौकी मिन्डकोला से ईमदाद के लिए बा वर्दी SPO राजबीर, SPO ओमप्रकाश, SPO योगेन्द्र के आज मुकदमा न.465/22 धारा 307 IPC PS होडल मे सुचना मिली की आरोपी रोबीन पुत्र सतबीर निवासी गोडोता होडल अपने बुआ के लडके सुरेन्द्र पुत्र शिवचरण निवासी मढनाका के मकान पर गाँव मढनाका मे छुपा हुआ है। जिसकी तलाश हेतु वह मय स्टाफ वा स्टाफ चौकी मिन्डकोला के साथ मिलकर सुरेन्द्र के मकान पर पहुचा तो मकान पर सुरेन्द्र पुत्र शिवचरण, सत्यवती पत्नी शिवरचण , राजेश पुत्री शिवचरण हाजिर मिले जो उन्होंने सुरेन्द्र से आरोपी रोबिन बारे पुछा तो एक दम सुरेन्द्र तहस मे आकर सुरेन्द्र व उसके परिवार वाले पुलिस पार्टी के साथ गाली गलोच तथा झगडा करने लगे। और काफी समझाने पर भी नही माने और अन्य 5-7 लडके व औरत आ गई और उनके साथ सभी ने मिलकर हाथापाई व मारपीट की और उसकी वा HC श्रीचन्द व HC सन्दीप के कपडे फाड दिए और चौकी के मुलाजमान की वर्दी फाड दी वा उसकी जेब मे रखे 5200/ रुपये जबरदस्ती छिन लिये और सरकारी कार्य मे बाधा डाली । जो हम बडी मुस्किल से अपनी जान बचाकर भागे और भागते समय हमे जान से मारने की धमकी दे रहे थे कि आईन्दा हमारे घर पर आए तो इसका अन्जाम कुछ और होगा। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा न0 228 दिनांक 31.05.2023 बा जुर्म जेर धारा 323,186,353,379-B,506,34 IPC थाना हथीन मे दर्ज रजिस्ट्रर किया गया।
आगे प्रभारी थाना ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए मंडकोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामजीवन ने वारदात में शामिल आरोपी सुरेंद्र पुत्र शिवचरण निवासी मढनाका को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । मामले में फरार आरोपी जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
वार्तालाप में शामिल हों