Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के संस्थापक स्व० श्री भारत प्रेम नाथ की याद में पौधारोपण

   उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के संस्थापक स्व० श्री भारत प्रेम नाथ की याद में पौधारोपणJ

       नई दिल्ली.23 जून।
सुनील कुमार जांगड़ा होडल न्यूज़

दिल्ली के समाजसेवी पत्रकार एवं उन्नत भारत संगठन के संस्थापक स्व० भारत प्रेम नाथ जी की याद में पौधारोपण का आयोजन किया गया। स्व० श्री भारत प्रेम नाथ की पत्नी माता मन्तारी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ सुषमा नाथ द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 संयोजक रहीं पुत्री अधिवक्ता सुचेता और पुत्र उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ।जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर रोहिणी वार्ड 51सी के निगम पार्षद  धरमवीर शर्मा ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर  केवल कृष्ण एवं  दिनेश शर्मा , राजीव शर्मा  सहित अनेकों अतिथिगण भी मौजूद रहे।
संस्था के युवा अध्यक्ष एवं स्व० भारत प्रेम नाथ जी के पुत्र अखिल नाथ द्वारा समारोह का सुसंचालन किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर बेहतर पर्यावरण संरक्षण एवं उत्थान
 की भावना का संचार करते हुए 21 पेड़ लगाए, जिसमें नीम, अशोक, गुलमोहर, जामुन के पेड़ शामिल हैं।
इस अवसर पर निगम पार्षद धरमवीर शर्मा  ने कहा की युवा अध्यक्ष अखिल नाथ जैसी मानसिकता हर युवा की होनी चाहिए कम उम्र में भी समाज हित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का भाव अपने आप में अद्वितीय है।
केवल कृष्ण  ने कहा कि वृक्ष सेवा परमात्मा सेवा है। नाथ परिवार और स्व० भारत प्रेम नाथ की जी पत्नी डा. सुषमा नाथ द्वारा प्रकृति की
 सुरक्षा में उठाया गया यह कदम अत्यंत ही सराहनीय है।
राजीव शर्मा  ने भगवान कृष्ण जी का उदाहरण देते हुए कहा की भारतवर्ष में सदैव ही प्रकृति की सुरक्षा और आदर की परंपरा रही है, जिसपर आज की पीढ़ी को चलता देख मैं अत्यंत ही आनंदित हो उठा हूं।
इस अवसर पर नरेश कुमार, विनोद कथूरिया, अजय शर्मा, गुंजन गुप्ता, नानक कौशल, अधिवक्ता सूरज झा, अधिवक्ता सुचेता, अधिवक्ता अनुकृति, संजीव गुमर, पूजा सहित माता मंतारी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही।