Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

शराब तस्करी के इस नेटवर्क का जल्द ही होगा भंडाफोड़- डीएसपी हेड क्वार्टर पलवल

  
 
 

एसपी  लोकेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

सीआईए स्टाफ पलवल ने शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए गेहूं चोकर के कट्टों के बीच ट्रक में छुपा कर लाई जा रही लाखों रुपए की अवैध शराब की बड़ी खेप सहित एक तस्कर को दबोचा

ट्रक से को 510 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए है

शराब तस्करी के इस नेटवर्क का जल्द ही होगा भंडाफोड़- डीएसपी हेड क्वार्टर

             पलवल,2 जून
    कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी का खुलासा करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि  लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस अवैध शराब तस्करी पर अंकुश एवं तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रही है इसी मुहिम के अंतर्गत सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास की टीम ने पंजाब से बिहार शराब की 510 पेटियों को ले जा रहे ट्रक व् उसके चालक को काबू करने में सफलता हासिल की है।

डीएसपी हेड क्वार्टर ने बताया की सीआईए पलवल में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत सिंह अपनी टीम के साथ गस्त पड़ताल क्राइम केजीपी रोड अलीगढ़ पुल के ऊपर मौजूद थे तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक ट्रक जिसका नं यूपी 21 सीएन 2500 में भारी मात्रा में पंजाब के जिला संगरूर से अवैध शराब भरकर आ रही है जो केजीपी एक्सप्रेस वे के रास्ते से आगरा उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार के लिए जाएगी। मुखबिर की सूचना पर चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत टीम द्वारा केजीपी एक्सप्रेसवे पर अलीगढ़ पुल के ऊपर नाकाबंदी की गयी थोड़ी देर बाद एक 10 टायर ट्रक आता दिखाई दिया जिसके चालक ने पुलिस नाका देख ट्रक को पहले ही रोक कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस पार्टी ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए उसको धर दबोचा।

ट्रक चालक की पहचान निसार आलम पुत्र मो. बसीर निवासी गांव कोहनिया थाना उतरौला जिला बलरामपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई

टीम के द्वारा जब उपरोक्त ट्रक नं यूपी 21 सीएन 2500 की तलाशी ली गयी तो उसमे चौकर के कट्टा के नीचे छुपाई गई भारी मात्रा में शराब मिली. ट्रक चालक से जब उस शराब संबंधी लाइसेंस व परमिट माँगा गया तो उसने एक फर्जी ई वे बिल 8483 मेडिसिन कोविड-किट बारे पेश किया जिसकी जांच करने पर कोई किसी प्रकार का वैध होना नहीं पाया गया। सीआईए प्रभारी ने बताया की ट्रक की तलाशी लेने पर 160 पेटी मार्का इम्पीरिअल ब्लू, 250 पेटी पव्वा मार्का इम्पीरिअल ब्लू, 100 पेटी अद्धा मार्का मैक डबल नं वन कुल 510 पेटी पायी गयी। इस संबंध में बरामद अवैध शराब एवं ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ
 420,467,468,471,120B आईपीसी एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत थाना चांदहट में दर्ज किया गया है और कोर्ट में पेश कर उसे शराब   तस्करी के  नेटवर्क का पता लगाने के लिए रिमांड पर लिया जायेगा ताकि अवैध नशा तस्कर गैंग का खुलासा हो सके। इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।