Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के नए सदस्यों को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ के हाथों द्वारा स्मार्ट वॉच वितरित की गई

 न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के नए सदस्यों को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ  के हाथों द्वारा स्मार्ट वॉच वितरित की गई
     फरीदाबाद :13-जून।
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
फरीदाबाद : न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ का पटका एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया | इस मोके पर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों के लिए नई पॉलिसी को लेकर मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ से जानकारी ली एवं उन्होंने बताया की जल्द हरियाणा सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी | जो सरकार द्वारा बनायीं गई पॉलिसी को पूरा करेगा वह हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों की दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेगा | 

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने भी न्यूज़ पोर्टल की प्रंशसा एवं  शुभकामनाएं दते हुए पत्रकारों का हौंसला बढ़ाया।  इस मौके पर प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव ने आये हुए अतिथि एवं पत्रकारों का धन्यवाद किया |
 मंच का संचालन के सी माहौर एवं प्रवक्ता वेद वशिष्ठ ने बखूबी किया | 

इस मोके पर पत्रकारों में विनोद वैष्णव ,एसपी सिंह,दीपक शर्मा,के सी माहौर,उदयचंद शर्मा,देवेंदर सिंह ,वेद वसिष्ठ ,योगेंदर चौहान,राजकुमार भारद्वाज,अरविंदर बक्शी ,सुनील जांगड़ा ,महेश गोठवाल,हिमांशी उपाधाय,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे |