Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

पलवल- कैंप थाना पुलिस ने हनीट्रैप में शामिल थानेदार को किया गिरफ्तार

   


कैंप थाना पुलिस ने हनीट्रैप में शामिल थानेदार को किया गिरफ्तार

मामले में अब तक तीन महिला आरोपी सहित पांच आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार
      पलवल :6- जून।
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
इस संबंध में थाना कैंप पलवल प्रभारी निरीक्षक उदयभान के अनुसार मामले में ईएसआई होशियार सिंह ने शिकायत दी है कि नवंबर 2022 में वह डायल 112 की गाड़ी पर तैनात था। उसी दौरान रात को चंडीगढ़ मुख्यालय से एक फोन आया कि अलीगढ़ रोड़ पर नगीना उर्फ नगमा नामक महिला की गाड़ी खराब हो गई है।
 इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गया। मौके पर उन्हें दो महिलाएं नगीना उर्फ नगमा व प्रीति मिली। उनकी गाड़ी की सीएनजी खत्म हो गई थी। उन्होंने गाड़ी को पेट्रोल पंप पर ले जाकर सीएनजी भरवा दी, मगर महिलाओं के पास पैसे नहीं थे। जिसपर उसने पंप वालों से कहा कि जब ये पैसे दे जाएं तो गाड़ी को ले जाएंगी और उनकी गाड़ी पेट्रोल पंप पर खड़ी करा दी। दो दिन बाद उसके पास नगीना का फोन आया। नगीना ने उसके साथ अश्लील बातचीत की और बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।
 रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर नगीना पैसों की मांग करने लगी। इसके बाद उसने बदनामी के डर से नगीना को अलग-अलग बार में करीब 10-12 हजार रुपए दे दिए। 12 मई 2023 को रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर नगीना और प्रीति उससे उसकी गाड़ी और चार हजार रुपए ले गई। इसके बाद नगीना व प्रीति गाड़ी लेकर अमरपुर आई और उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा। वह उन्हें छोड़ने के लिए चल दिया तो दोनों महिलाऐं गाड़ी में रखी हुई शराब पीने लगी और उसे भी जबरदस्ती नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिला दी। उसको चक्कर आने लगे तो दोनों महिला उसे पलवल कैंप-कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गई।
 जहां उसे अमित, इंद्रा और एक व्यक्ति मिला। इसके बाद आरोपितों ने नशे की हालत में इंद्रा के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बीती 16 मई को धमकी देकर नगीना और इंद्रा उससे गाड़ी ले गई। जाते-जाते नगीना व इंदिरा ने उसे धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपए नहीं दिए तो उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा देंगे। शिकायत के आधार पर थाना कैंप पलवल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रभारी थाना ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए  लोकेंद्र सिंह एसपी पलवल के कुशल निर्देशन एवं उनके प्रभावी दिशा निर्देश अनुरूप उप निरीक्षक जीत राम के नेतृत्व में जांच इकाई गठित की गई जिसने हनी ट्रैप के इस गिरोह में शामिल महिला आरोपी नगीना उर्फ नगमा निवासी जेवर यूपी, दूसरी महिला आरोपी इंद्रा निवासी भरतपुर राजस्थान, तीसरी महिला आरोपी प्रीति निवासी गोविंदपुरा जिला नीमका राजस्थान एवं अमित निवासी रूपड़ाका जिला पलवल को गिरफ्तार किया जा चुका है।  अब मामले में जांच इकाई ने गत दिनांक 4 जून 2023 को हनी ट्रैप में शामिल एवं फरार चल रहे  थानेदार(EASI) हंसराज निवासी मोहन नगर पलवल जो डायल 112 पर तैनात था को बुलंदशहर यूपी से नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया है
 आरोपी  अपनी ड्यूटी से दिनांक 18 फरवरी से गैर हाजिर चला हुआ था  आरोपी को आज मंगलवार पेश अदालत कर रिमांड पर हासिल किया जाएगा रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से हनी ट्रैप नेटवर्क से हिस्से में रुपए बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।  वारदात में शामिल  किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा