ए.वी. टी. स्टाफ हथीन ने फिरोजपुर झिरका जिला नुँह से चोरी की हुई मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की
ए.वी. टी. स्टाफ हथीन ने फिरोजपुर झिरका जिला नुँह से चोरी की हुई मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पलवल/ हथीन: 8-जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार
लोकेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को वाहन चोरों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं निर्देशों की पालना के तहत ए.वी. टी. स्टाफ हथीन ने फिरोजपुर झिरका जिला नुँह से चोरी की हुई मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है।
मामले की जानकारी देते हुए वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गत दिनांक 7 जून 2023 को मुख्य सिपाही राजवीर सिंह अपनी टीम के साथ बराय गस्त पडताल क्राईम जयन्ती मोड हथीन मौजूद था जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक जिसके पास एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर है जो चोरी की है जिसे लेकर गाँव रूपडाका से हथीन आ रहा है
। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के जयन्ती मोड हथीन पर नाकाबन्दी शुरू की, जो करीब 20 - 25 मिनट बाद एक मोटरसाइकिल सवार गांव कोट की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को वापिस मोड कर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सहित धर दबोचा।
आरोपी की पहचान राशिद पुत्र रफीक निवासी गाँव रूपडाका थाना उटावड जिला पलवल के रूप में हुई
काबू किए गए आरोपी से मोटरसाइकिल के कागजात मागे तो कोई भी कागजात वगैरहा पेश नही कर सका व मोटरसाइकिल पर अंकित इंजन एवं चेचिस नंबर के आधार पर साइबर सेल से पता किया गया तो उपरोक्त मोटरसाईकिल का रजिस्ट्रेसन न0 - HR-29AU-5658 पाया गया और मोटरसाईकिल थाना फिरोजपुर झिरका जिला नुँह के एरिया से चोरी होनी पाई गई, जिसके सम्बन्ध में मुकदमा
वार्तालाप में शामिल हों