Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

डीसीपी नरेंद्र कादियान ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च के दौरान जानी लोगों की समस्याएं

  डीसीपी नरेंद्र कादियान ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च के दौरान जानी लोगों की समस्याएं

फरीदाबाद: 07 जून।
सुनील कुमार जांगड़ा होडल न्यूज़

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय व पुलिस महानिदेशक पंचकूला द्वारा दिए गए आदेश व पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार डीसीपी नरेंद्र कादियान एनआईटी ने आज बुधवार पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला।

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादयान ने पुलिस टीम के साथ एनआईटी क्षेत्र में पैदल मार्च निकालकर आमजन से पुलिस कार्यों के बारे में फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर उनके साथ थाना एसएचओ डबुआ श्रीभगवान के अलावा अन्य एरिया थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पैदल मार्च में शामिल रहे।
पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान ने पैदल मार्च के दौरान बताया कि जनता में जागरूकता और सुरक्षा का भाव जब तक पूर्ण रूप से नहीं बन जाता तब तक ऐसे पैदल मार्च किए जाते रहेंगे और कहा कि इस तरह के मार्च जनता को सुरक्षित महसूस करवाने के लिए आवश्यक है। इस तरह के मार्च से न केवल जनता सुरक्षित महसूस करती है बल्कि जुर्म के खिलाफ एकजुटता दिखा कर पुलिस को मुजरिमों के खिलाफ कड़े कदम उठाने में मदद भी करती
 है। इस तरह के मार्च का ही नतीजा है जो आज हरियाणा में और फरीदाबाद के क्षेत्र में मुजरिमों की धरपकड़ अभियान द्वारा पुलिस के हाथ और मजबूत होते जा रहे हैं। इस लक्ष्य को लेकर पुलिस ऐसे मार्च करती रहेगी उन्होंने इस अवसर पर थाना प्रभारी श्रीभगवान की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति का माहौल है डबुआ क्षेत्र में पुलिस टीम सतर्कता के साथ सक्रियता पूर्वक भूमिका अदा कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस पैदल मार्च का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच तालमेल बिठाकर समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकालने पर आपराधिक किस्म के व्यक्ति के मन में पुलिस का खौफ पैदा होता है और वह अपराधिक गतिविधियां अंजाम देने से डरता है। 
डीसीपी द्वारा निकाले गए पैदल मार्च में उन्होंने आमजन के साथ बातचीत के दौरान क्षेत्रीय नागरिक पुलिस की गतिविधियों से संतुष्ट दिखाई दिए
उनसे सुरक्षा के संबंध में फरीदाबाद पुलिस के कार्यों के बारे में फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याएं सुनी। पुलिस उपायुक्त ने लोगों से कहा कि पुलिस और जनता के बीच की कड़ी को मजबूत करने की आवश्यकता है इसलिए क्षेत्रीय नागरिक एकजुटता के साथ अपराधिक गतिविधियों पर भी ध्यान रखें और संदिग्ध व्यक्ति के जानकारी पुलिस को अवश्य दें।
यह पैदल मार्च फरीदाबाद के विभिन्न एरिया में अलग-अलग समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे और आमजन को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करके शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना सुनिश्चित किया जाएगा।

पैदल मार्च के दौरान डीसीपी नरेन्द्र कादियान ने आमजन को सामाजिक शांति व्यवस्था कायम रखने तथा भाईचारे की भावना बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में रह रहे नागरिक पुलिस का सहयोग करके शहर में शांति व्यवस्था को कायम रखने में पुलिस की मदद करें। इससे न केवल पुलिस को सहयोग मिलेगा बल्कि शहर में अपराधिक वारदातों पर भी लगाम लगेगी। इसलिए आमजन पुलिस से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत 112 पर दें।