पलवल: पुलिस की पाठशाला में नशा के प्रति लाई गई जागृति से छात्रों ने नशे से खुद एवं समाज को दूर करने का लिया प्रण
पलवल पुलिस की पाठशाला में नशा के प्रति लाई गई जागृति से छात्रों ने नशे से खुद एवं समाज को दूर करने का लिया प्रण
"हरियाणा उदय" आउटरीच मुहिम अंतर्गत पलवल पुलिस की पाठशाला में लगातार नशा के प्रति लाई जा रही है जागृति, साथ ही यातायात के नियमों एवं साइबर अपराध के प्रति किया जा रहा है आमजन को जागरूक
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व की गई योग रिहर्सल एवं आयोजित मैराथन मे सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
पलवल:19-जून
कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत आज सोमवार पुलिस अधीक्षक पलवल लोकेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे एवं हरियाणा उदय" आउटरीच मुहिम/ राहगीरी नोडल अधिकारी डीएसपी शहर पलवल विजयपाल की अगुवाई में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल मे राहगीरी कार्यक्रमों का किया आयोजन गया। राहगीरी कार्यक्रम में स्कूली छात्रों एवं शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व की गई रिहर्सल में आयोजित मैराथन मे सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। तदोपरांत पलवल पुलिस की पाठशाला में उन्हें नशा, यातायात एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर करीब 1000 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तथा आमजन उपस्थित रहे।
पलवल डीएसपी एवं राहगीरी आयोजन के नोडल अधिकारी विजयपाल ने समाज में बढ़ते हुए अपराध और अपराधियों के प्रति सचेत रहने के लिए उपस्थित सभी को जागरूक किया और लोगों से किसी भी अपराधिक घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने छात्र युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि युवा नशा के दलदल से बच सकते हैं और देश व समाज के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं। इसलिए वह नशे से दूर रहे और नशा न करे। एसपी श्री लोकेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ भी जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत नशा तस्करों को पकड़कर जेल की सलाखो के पीछे भेजने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर उपस्थित सभी छात्रों ने स्वयं और अपने समाज को नशे से दूर रखने का प्रण लिया। डीएसपी ने कहा कि पर्यावरण एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि कोई इन्हें प्रदूषित करता है तो कानून में दंड का भी प्रावधान है।
डीएसपी ने कहा कि लाखो लोग अपनी जिन्दगी को हर वर्ष सडक दुर्घटना में गवा देते हैं तथा आंकड़ा मुताबिक हर 4 मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो जाती है जिसका एक ही कारण, ट्रैफिक नियमों की पालना ठीक से नही करना या ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही है। हमें ट्रैफिक नियमों के प्रति सक्रीय होकर नियमों की पालना करना चाहिए। शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए। माता-पिता 18 वर्ष से कम की आयु के बच्चो को मोटरसाईकिल इत्यादि सार्वजनिक स्थान पर चलानें के लिए ना दें क्योकि इससे आपको और बच्चो व दूसरे वाहन चलाने वालों को खतरा रहता है। ड्राईविंग सीखते समय अपनी कार के पीछे एल का निशान जरुर लगवायें। वाहन का प्रयोग करते समय दो
पहिया वाहन पर हेल्मेट और चार पहिया वाहन पर सीट बैल्ट का प्रयोग जरुर करें। क्योकि यह दो सुरक्षा कवच वाहन चलाते समय किसी प्रकार से असुविधा के कारण दुर्घटना हो जानें पर अपनी जिन्दगी को बचाते है। अधिकतर इन दोनो सुरक्षा कवच से जिन्दगी बच जाती है। साइबर अपराध के बारे में जागरूकता अपनाएं एवं किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर
राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत अवश्य रजिस्टर्ड कराएं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत जिला पुलिस द्वारा राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों - कर्मचारियों के साथ जिला पलवल के आमजन का मेल मिलाप बना रहे। आमजन का प्रशासन
वार्तालाप में शामिल हों