वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन ने जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन ने जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पलवल/हथीन:14 जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन ने जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के अनुसार बिशन पुत्र पूरन लाल ग्राम मंडकोला ने हथीन थाना पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा कि दिनांक 01/06/2023 को उसके भाई वीरपाल ने उसे फोन करके बताया कि वह दोपहर करीब 12:45 बजे घाटी वाले मन्दिर पर था कि ईको स्पोर्ट्स काले रंग की गाड़ी में जिस पर कोई
नंबर लिखा हुआ नहीं था मे 1 - आकाश पुत्र सत्ते 2. भोला पुत्र रोशन 3- लाला पुत्र नामालूम 4- संजय पुत्र सुमेर 5- काली पुत्र पप्पू व एक अन्य निवासीगण ग्राम मंडकोला दोषिगण सवार होकर घाटी वाले मन्दिर पर पहुंचे और हाथों में पिस्टल व कट्टा लेकर गाड़ी से उतरकर
जान से मारने कि नियत से उसके ऊपर गोली चलाई जो उसकी बगल में जा लगी तथा गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और हमलावर अपनी उपरोक्त गाड़ी में सवार होकर मौका से भाग गये । घटना के बारे में सूचना पाकर वह घटना स्थल पर पहुंचा जहाँ वीरपाल ने उसे उपरोक्त पाँच लोगों के नाम बताये व बेहोश हो गया। सूचना के आधार पर आईपीसी की धारा 307 व अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ थाना हथीन में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्टाफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपियों की पहचान 1 आकाश उर्फ़ अक्कू पुत्र सत्ते 2. नरेंद्र उर्फ भोला पुत्र रोशन 3- रोहित उर्फ लाला पुत्र राजन उर्फ़ राजेंद्र निवासीगण ग्राम मंडकोला के रूप में हुई है। आरोपियों को पेश आदत कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि में आरोपियों से वारदात मे प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। मामले में फरार अन्य आरोपी जल्दी पुलिस गिरफ्त में होंगे। गिरफ्तार दोनों आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।
वार्तालाप में शामिल हों