Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

डीसीपी नरेंद्र कादियान द्वारा आयोजित जनता दरबार में प्रतिदिन की भांति पहुंचे फरियादी

    डीसीपी नरेंद्र कादियान द्वारा आयोजित जनता दरबार में प्रतिदिन की भांति पहुंचे फरियादी

          फरीदाबाद.01 जून।
        (सुनील कुमार जांगड़ा)

फरीदाबाद एनआईटी पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान द्वारा प्रतिदिन जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशो की पालना के तहत प्रतिदिन फरियादो की शिकायतो के लिए जनता दरबार लगाया जाता है।

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त एनआईटी नरेंद्र कादियान द्वारा प्रतिदिन की भांति अपने कार्यालय में आज वीरवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियादें सुनी। पुलिस उपायुक्त द्वारा आयोजित जनता दरबार में ज्यादातर मामले आपसी विवाद/लेन देन से संबंधित पहुंचे और आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित थाना प्रबंधक को निर्देशित किए गए।
बता दें कि पुलिस उपायुक्त द्वारा प्रतिदिन अपने कार्यालय कक्ष और बाहर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है
। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। आयोजित जनता दरबार में अधिकतर मामले आपसी विवाद/लेन देन से संबंधित करीबी 15 से 20 शिकायतें मिली जिनके निष्पादन के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किए गए।