Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल :विश्व रक्तदाता दिवस पर अग्रवाल भवन होडल में लगाया गया रक्तदान शिविर

होडल :विश्व रक्तदाता दिवस पर अग्रवाल भवन होडल में लगाया गया रक्तदान शिविर
          होडल:14-जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़

मतदाता दिवस पर श्री अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं जैन यंग क्लब होडल के संयुक्त तत्वाधान में पुरानी जीटी रोड स्थित अग्रवाल भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
 के रूप में योगेश जैन सिविल जज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  रणवीर सिंह उपमंडल अधिकारी नागरिक होडल मौजूद रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  दीपिका गोयल अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई की रही। रणवीर सिंह उपमंडल अधिकारी नागरिक होडल ने रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्त मशीनों के द्वारा तैयार नहीं किया जा सकता एक स्वस्थ मनुष्य ही रक्तदान कर सकता है। रक्त दाताओं को
 नमन करते हुए कहा कि अब रक्तदान के क्षेत्र में युवा सामाजिक संगठन और महिलाएं धीरे-धीरे आगे आने लगी हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। मौके पर मुख्य अतिथि योगेश जैन ने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ हमको समाज में अंगदान व नेत्रदान में आगे निकलना चाहिए। अंगदान करके हम और दिलों में अपने आप को जिंदा रख सकते हैं। शिविर में रोहित जैन अध्यक्ष जैन यंग क्लब होडल ने बताया कि
 उनकी टीम के द्वारा जरूरत पड़ने पर हर जरूरतमंद की मदद की जाती है। उन्होंने बताया की टीम का लक्ष्य है कि रक्त के वजह से किसी की भी जिंदगी ना जाए। इस मौके पर अग्रवाल सभा प्रधान सुभाष गर्ग बालकिशन सिंगला भोजराज गर्ग अश्वनी सिंगला अशोक
 मंगला दीपिका गोयल ज्योति सिंगला मनीषा गर्ग जगमोहन गोयल रामकिशन शिकरावा वाले दीपक जैन आशीष गर्ग  सतीश कुमार संस्थापक नवजीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर आदि लोग मौजूद रहे।