Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

सीजेएम सुकीर्ति ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

  सीजेएम सुकीर्ति ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण


            फरीदाबाद,01 जून। 
         सुनील कुमार जांगड़ा.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम् चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवीर सिंह राठौर के दिशा निर्देश अनुसार आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. न्यायाधीश सुकीर्ति ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया गया जो ठीक पाया गया। इसके साथ साथ शिकायत बक्से को भी खोला गया जिसमें कोई शिकायत पत्र ना पाया।

सीजेएम सुकीर्ति बाल सुधार गृह में रह रहे 68  किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 152 किशोरों से रूबरू हुए। उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। 
सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा गया कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नही बताई।
इस अवसर पर सीजेएम सुकीर्ति ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ सकता है।  
इस अवसर पर  सुपरिटेंडेंट चंद्रपाल -ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा  व पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता, व राजेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।