Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

गुरुग्राम :मेट्रो विस्तार की मंज़ूरी पर भाजपा द्वारा शहर में निकाली गई विकास तीर्थ यात्रा में ढोल की थाप पर थिरकते नज़र आए गुरुग्रामवासी

   


 


 

मेट्रो विस्तार की मंज़ूरी पर भाजपा द्वारा शहर में निकाली गई विकास तीर्थ यात्रा में ढोल की थाप पर थिरकते नज़र आए गुरुग्रामवासी

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के नए गुरुग्राम के विज़न से गुरुग्राम मेट्रो के विस्तार का सपना हुआ साकार – मनीष यादव

 

गुरुग्राम मेट्रो के विस्तार से क्षेत्र आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनेगा एवं रोज़गार के नए अवसर होंगे सृजित – मनीष यादव

       

गुरुग्राम मेट्रो के विस्तार के बाद केंद्र सरकार के धन्यवाद् के लिए शहर में निकाली गई ‘विकास तीर्थ यात्रा’ में उत्साहित नज़र आए शहरवासी

       गुरुग्राम:18-जून

 कमल कांत शर्मा होडल न्यूज़

गुरुग्राम केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से ओल्ड गुरुग्राम – साइबर सिटी तक मेट्रो विस्तार की मंज़ूरी मिलने के बाद आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्ञात हो कि बीते सप्ताह ही केंद्रीय कैबिनेट ने 5452 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाली मेट्रो लाइन के विस्तार को मंज़ूरी प्रदान की है। मेट्रो विस्तार को मंज़ूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय कैबिनेट का धन्यवाद करने के

 लिए रविवार शाम को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से सांसद राव इन्द्रजीत की अगुवाई में भाजपा द्वारा शहर में ‘विकास तीर्थ यात्रा’ का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा शाम 5 बजे सैक्टर 44 - रेड लाइट (कन्हई) से शुरू होकर सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, कादीपुर चौक (सैक्टर 10 - सैक्टर-37), बसई चौक (कपिल कटारिया कार्यालय), सैक्टर चौक, रेजांगला चौक, पालम विहार सैक्टर-21 मार्किट से हनुमान मंदिर चौक

 डूंडाहेड़ा पर संपन्न हुई। आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का अपने-अपने क्षेत्र में पहुँचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जयघोष के बीच ढोल-नगाड़ों एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया।


 

यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा हरियाणा के प्रदेश मंत्री एवं बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम मेट्रो की विस्तार परियोजना में लगभग 29 किलोमीटर के सफ़र में 27 मेट्रो स्टेशन होंगे जो यात्रियों के सफ़र को न सिर्फ सुगम बनायेंगे बल्कि नए गुरुग्राम से ओल्ड गुरुग्राम के लिए बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेंगे। जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी एवं रोज़गार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मनीष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार है जो असंभव को संभव करने का हौंसला रखती है। मेट्रो विस्तार की परियोजना के लिए 4 वर्ष की समयसीमा भी निर्धारित की गई है जो आमजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


 

मनीष यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की रोशनी देश के प्रत्येक कोने तक पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्रियाशील केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 साल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के इतने कार्य किए हैं जितने गैर भाजपा के 9 प्रधानमंत्री भी नहीं कर पाए थे। मनीष यादव ने कहा कि जब राजनीति राष्ट्र निर्माण का पर्याय एवं शासन का मूल मंत्र सेवा हो तब कुछ भी असंभव नहीं हो सकता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असंभव को संभव करने की अपनी तासीर के माध्यम से इसे कर दिखाया है देश के लिए, हम सबके लिए – नए बनते भारत के नए गुरुग्राम के लिए।


 

 

मनीष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था गतिशील बनी हुई है जिसके परिणामस्वरूप देश में निवेश बढ़ा है तथा विश्व का भारत पर भरोसा और भी प्रबल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों में आत्मनिर्भरता का एक नया विश्वास पैदा कर दिया है, जिससे भारत में स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों की लोकप्रियता बढ़ी है। इसलिए हमारे देश के Manufacturers और Industry संचालकों को भी अब मजबूत कदम बढ़ाते हुए भारतीय प्रॉडक्ट्स को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में तत्परता से जुट जाना चाहिए।