Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल: बिजली बोर्ड कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट मामले में दोषियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होने के कारण - विरोध व प्रदर्शन

  
होडल बिजली बोर्ड कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट मामले में दोषियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होने के कारण विरोध व प्रदर्शन
          होडल:21-जून
कमल कान्त शर्मा होडल न्यूज़
उपमंडल अधिकारी होडल कार्यालय प्रांगण में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन व हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड वर्कर यूनियन की संयुक्त आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता  कुंज बिहारी फोरमैन ने की तथा मंच संचालन एसकेएस ब्लॉक होडल के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह ने किया।
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन



 यूनिट प्रधान नरेंद्र सौरोत व हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड वर्कर यूनियन यूनिट प्रधान विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि गत दिनांक 14 जून 2023 को पूरे हरियाणा में
 बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला व निगम मैनेजमेंट के आदेशानुसार बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया गया था इन्हीं आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने भी उपमंडल होडल में तीन टीमों का गठन किया था इन्हीं टीमों में से एक टीम कनिष्ठ अभियंता समय सिंह के नेतृत्व में होडल उपमंडल के गांव नंगला एहसानपुर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी ।
 इसी दौरान गांव के लोगों ने बिजली बोर्ड टीम के साथ झगड़ा व मारपीट कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था और उनके मोबाइल व अन्य सामान आदि छीन लिए थे और मोबाइल से घटना की वीडियो आदि को भी डिलीट कर दिया था। घटना के बाद मुंडकटी थाना पुलिस के हस्तक्षेप से बंधक कर्मचारियों को घटनास्थल से छुड़ाया गया था।  इसके बाद
 बंधक कर्मचारी का होडल के सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर दोषियों के खिलाफ मुंडकटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था। परंतु इतने दिन बाद भी मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से बिजली कर्मचारियों ने नाराजगी व रोष होने के
 चलते कर्मचारियों ने होडल दफ्तर का कामकाज बंद कर धरने पर बैठ गए।

 कर्मचारी नेताओं ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी वह अपना कामकाज बंद रखेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए 
डीएसपी होडल, एक्सन होडल व नगर परिषद होडल चेयरमैन पति शीशपाल कड्डन भी मौके पर पहुंचे। आज के इस विरोध प्रदर्शन में नरेश महलावत, मनहोरी लाल, मुरलीधर, जय प्रकाश, समय सिंह, लख्मी चंद, विक्रम सागर, पूरन सिंह, पवन कुमार, नरेंद्र रावत, महिपाल, धीरेंद्र रावत, चितरंजन शर्मा,  मुख्य रूप से शामिल रहे।