पुरानी छावनी ग्वालियर 15 जुलाई को phe कोलोनी शर्मा फार्म रोड़ पर सीवर के खुले मेन हॉल में गिरने से गंभीर रुप से घायल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु : दलीप सिंह राठौर
पुरानी छावनी ग्वालियर 15 जुलाई को phe कोलोनी शर्मा फार्म रोड़ पर सीवर के खुले मेन हॉल में गिरने से गंभीर रुप से घायल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु : दलीप सिंह राठौर मुरैना
ग्वालियर :18 -जुलाई
कमल कांत शर्मा (एचएन न्यूज़)
अतुल राठौर निवासी छावनी ग्वालियर 18 जुलाई को लगभग रात02 बजे मृत्यु हो गई,पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आज राठौर समाज द्वारा सुबह11 बजे चक्का जाम कर नगर निगम ग्वालियर एवं जिला प्रशासन से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी,50 लाख आर्थिक सहायता,नगर निगम के ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर FiR करने की माँग रखी गई|
ग्वालियर जिला कलेक्टर से चर्चा के बाद
एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर द्वारा मृतक अतुल राठौर की पत्नी को नगर निगम ग्वालियर में नौकरी ,दोषीयों पर तुरंत एफआईआर करने ,5 लाख रु
परिवार को आज रेडक्रास द्वारा आर्थिक सहायता हेतु जारी करने एवं शेष 50 लाख रु की आर्थिक सहायता को मध्यप्रदेश शासन से दिलाने के लिए प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी|
01 लाख रु उर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर द्वारा पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 50000,पचास हजार ग्वालियर नगर निगम की महापोर की ओर से 20000बीस हजार रु सोरभ तोमर की ओर से 20 000 र बीस हजार रु सुनील शर्मा की ओर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई|
राठौर समाज एवं सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग से मृतक अतुल राठौर के परिवार को मदद के लिए किया गया चक्का जाम प्रशासन के लिखित प्रतिवेदन पर माँग पुरी होने पर परिवार एवं राठौर समाज के लोगों ने चक्का जाम खोल कर मृतक अतुल राठौर का अंतिम संस्कार किया|
राठौर समाज के साथ पीड़ित परिवार की मदद करने बाले सभी जन प्रतिनिधियों पत्रकार साथियों,आम जन का आभार व्यक्त किया
वार्तालाप में शामिल हों