यातायात पुलिस पलवल द्वारा मात्र 2 दिनों में 26 ओवरलोडेड वाहनों के चालान काटे गए साथ ही उनसे 18 लाख से अधिक की राशि बतौर जुर्माना वसूली गईं
यातायात नियम तोड़ने वाले ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस पलवल की सख्ती लगातार जारी
12 ओवरलोडेड वाहनों के आठ लाख से अधिक के काटे चालान
यातायात पुलिस पलवल द्वारा मात्र 2 दिनों में 26 ओवरलोडेड वाहनों के चालान काटे गए साथ ही उनसे 18 लाख से अधिक की राशि बतौर जुर्माना वसूली गईं
पलवल 22 जुलाई।
कमल कांत शर्मा एचएन न्यूज़
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर टीम तैनात की गई। नाकों पर ओवरलोडेड 12 वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहनों पर आठ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। चालान काटने के साथ पुलिस द्वारा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
जिला पलवल यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रीतम सिंह के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह और डीएसपी यातायात संदीप मोर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व हादसों से बचाने के लिए
ओवर लोडेड, ओवर स्पीड, गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध चालान कार्रवाई की गई है तथा साथ ही उन्हें यातायात नियमों की पालना करने बारे प्रेरित किया गया है। शुक्रवार को ओवरलोडेड वाहन पर कार्रवाई करते हुई पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत ओवर लोड वाहन चलाने वालों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया। इस दौरान 12 ओवरलोडेड भारी वाहनों के चालान किए
वार्तालाप में शामिल हों