Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हसनपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के चोरी मामले में जमानत उपरांत निर्धारित तारीखों पर ना पहुंच कर अदालत द्वारा PO करार आरोपी को किया गिरफ्तार



हसनपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के चोरी मामले में जमानत उपरांत निर्धारित तारीखों पर ना पहुंच कर अदालत द्वारा PO करार आरोपी को किया गिरफ्तार

जिला पलवल पुलिस द्वारा PO एवं बेल जंपर की धरपकड़ का चलाया जा रहा है विशेष अभियान
  हसनपुर/ भिड़ुकी:19-जुलाई
कमल कांत शर्मा(एचएन न्यूज़)

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक पलवल  लोकेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान PO एवं बेल जंपर की धरपकड़ के बारे में चलाया हुआ है इसी अभियान के मद्देनजर हसनपुर थाना पुलिस ने अदालत से जमानत उपरांत निर्धारित तारीखों पर ना पहुंच कर पहुंचकर उद्घघोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

हसनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि थाना में तैनात हेड कांस्टेबल आरिफ ने थाना में दर्ज अभियोग संख्या 259/2020 धारा 457,380 आईपीसी में जमानत उपरांत निर्धारित तारीखों पर ना पहुंच कर कोर्ट कार्यवाही में बाधा के चलते अदालत से भगौड़ा करार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान रामवीर पुत्र बसंता निवासी भिड़ुकी थाना हसनपुर जिला पलवल के रूप में हुई है । आरोपी जमानत उपरांत अदालत द्वारा निर्धारित तारीख पर नहीं पहुंच रहा था, जिसके चलते अदालत ने उसे PO करार कर दिया था। पुलिस द्वारा अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पेश अदालत किया जा रहा है।