Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

वर्ष 2022 से अब तक जिला पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए के बरामद किए गए 5772.673 KG विभिन्न मादक पदार्थ को किया जा चुका है स्वाहा

नशा मुक्त भारत मुहीम अंतर्गत एडीजीपी महोदय, दक्षिण रेंज रेवाडी की अध्यक्षता में जिला पलवल में बरामद मादक पदार्थ मदों का किया गया निष्पादन।

15 मादक पदार्थ मदों मे करोड़ो रुपए की कीमत का बरामद 404.393 KG गांजा एवं स्मैक विभिन्न मादक पदार्थ का हुआ निष्पादन

पुलिस कप्तान  लोकेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जारी कमरतोड़ कार्रवाई बारे एडीजीपी महोदय ने की प्रशंसा

वर्ष 2022 से अब तक जिला पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए के बरामद किए गए 5772.673 KG विभिन्न मादक पदार्थ को किया जा चुका है स्वाहा
         पलवल:18-जुलाई।
कमल कान्त शर्मा (एच एन न्यूज)

    पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 17 जुलाई 2023, नशा मुक्त भारत मुहीम अंतर्गत  एम रविकरण, भा0पु0से0, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दक्षिण रेंज रेवाडी की अध्यक्षता एवं  लोकेंद्र सिंह, आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल एवं  साकिर हुसैन डीएसपी हेड क्वार्टर पलवल कमेटी मेंबरों के साथ-साथ इलाका पलवल के
 मोजीज व्यक्ति  रमेश चंद्र पुत्र लखमी चंद निवासी चरण सिंह कॉलोनी होडल एवं इंद्रपाल पुत्र विजेंद्र निवासी सीहोल थाना चांदहट जिला पलवल की मौजूदगी में जिला पलवल में 15 मदो से संबंधित मादक पदार्थ मदों का सेक्टर 37 गुरुग्राम में स्थित Biotic Waste Limited कंपनी मे  निष्पादन किया गया। यह निष्पादन कार्य श्रीमान पुलिस महानिदेशक हरियाणा की अनुमति मिलने उपरांत किया गया है।

गौरतलब है कि निष्पादन की गई 15 मदों में कुल 403.893 KG गांजा एवं 321.55 ग्राम स्मैक शामिल है । नष्ट की गई विभिन्न मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग ₹1.50 करोड़ रुपए है  एडीजीपी महोदय ने पुलिस कप्तान  लोकेंद्र सिंह  आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध  कमर तोड़ करवाई कर मादक पदार्थ बरामदगी बारे प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में अब तक जिला पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए के बरामद किए गए 5772.673 KG विभिन्न मादक पदार्थ को किया जा चुका है स्वाहा, जिनकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अनुमानित कीमत लगभग 16.50 करोड़ थी

आज निष्पादन के समय  एडीजीपी  साहब ने अपनी मौजूदगी में इलैक्ट्रोनिक कांटा से मदों का वजन चैक कराया एवं सही होने उपरांत निष्पादन कार्य अपनी निगरानी में कराया। इस दौरान निष्पादन कार्य के दौरान रीडर  एडीजीपी महोदय , इंस्पेक्टर भारत भूषण, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, मालखाना मोहर्र पलवल उप निरीक्षक जगबीर सिंह सहित संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।