हरियाणावासियों के प्यार के बदौलत आगामी चुनावों में जेजेपी 46 विधायक व 51 प्रतिशत वोट हासिल
सरकार के शेष समय में जनता की समस्याओं का करेंगे निवारण:डॉक्टर अजय सिंह चौटाला
हरियाणावासियों के प्यार के बदौलत आगामी चुनावों में जेजेपी 46 विधायक व 51 प्रतिशत वोट हासिल
कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए जेजेपी नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्तागण
नूह मेवात:23जुलाई।
साहून खान एचएन न्यूज़
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने रविवार को हल्का नूंह के कस्बे सालाहेडी,आलदौका, मालब व आकेडा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेजेपी सुप्रीमो डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर जेजेपी ने मिशन 2024 शुरू कर दिया है। पार्टी ने सभी दस लोकसभा क्षेत्र में रैली करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सोनीपत के जुलाना में कामयाब रैली की गई।अब 30 जुलाई को फरिदाबाद लोकसभा की रैली हल्का पृथला के गांव मोहाना में होनी है।
प्रजातंत्र में जनशक्ति की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला निरंतर जनहित के कार्य कर रहे। चौटाला साहब ने कहा कि गठबंधन सरकार का काफी समय कोरोना काल और किसान आंदोलन निकल गया जिसके कारण विकास कार्य ठीक ढंग से नहीं हो पाए चौटाला साहब ने विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमने जब झंडा और डंडा सौंपा, उस समय उनके पास 20 विधायक, 23 प्रतिशत वोट थे। जो अब एक विधायक और डेढ प्रतिशत वोट पर सिमट गए।और मात्र 9 महीने में हम यानि जेजेपी लोगों के प्यार के बदौलत 10 विधायक और साढे 17 प्रतिशत वोट पर पहुंच गए। आप सबके सहयोग और समर्थन तथा संगठन के बल पर आगामी चुनावों में 46 विधायक और 51 प्रतिशत वोट को भी प्राप्त कर लेंगे।
इस मौके पर मालब ग्राम विकास समिति के प्रेसिडेंट
हाजी समी खान, वाइस प्रेसिडेंट साहून खान, मेंबर शाहिद हुसैन, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हामिद हुसैन, ब्लॉक समिति मेंबर अल्ताफ, कमेटी के नेतृत्व में डॉक्टर अजय सिंह चौटाला को ज्ञापन सौंपा बिजली और पानी से संबंधित समस्या रखी गांव मौजूदा के लोगों ने बताया
पिछले 3 महीना से लाइट नहीं मिल पाई है लाइट आती है तो डिम आती है जिससे कूलर पंखा भी नहीं चलता शासन प्रशासन के अधिकारियों को भी लिखित में भी शिकायत दे दी है कोई सुनवाई नहीं है जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने गांव मालब के लोगों को भरोसा दिलाया आपकी लाइट और पानी की समस्या जल्दी हल हो जाएगी मैं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से बात करूंगा गांव मालब के लोगों ने नेशनल हाईवे 248ए रोड की भी मांग उठाई उसके लिए भी उन्होंने बोला सितंबर अक्टूबर में काम शुरू हो जाएगा मालब ग्राम विकास समिति व गांव के गणमान्य लोगों ने डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का तहे दिल से धन्यवाद किया
पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश हिलालपुरिया,जिलाध्यक्ष एडवोकेट जावेद खान,अल्पसंख्यक प्रदेश प्रभारी बदरूद्दीन,नूंह नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर हुसैन,युवा जिलाध्यक्ष वसीम अहमद,इनसो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साकिर हुसैन,हल्का अध्यक्ष आस मोहम्मद प्रदेश युवा सचिव जावेद सालाहेड़ी, पंचायत प्रकोष्ठ प्रधान समय सिंह डॉक्टर हामिद व मौलाना जाहिद ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन मजबूत होने पर जेजेपी के मिशन दुष्यंत 2024 को कोई नहीं रोक पाऐगा।जेजेपी पार्टी की नीतियों व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्य व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की गई।आगामी समय में हरियाणा में सत्ता की चाबी जेजेपी के पास ही रहेगी।संगठन में मजबूती लाएं। आगामी चुनाव में जेजेपी की जीत पक्की करने व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होने की बात कही।
रहीस अहमद पार्षद के मृतक भाई के शोक सभा में भी पहुंचे।
बैठक मे युवा हल्का प्रधान सुखबीर गुर्जर,जिला सचिव नसीम रोजकामेव,अल्पसंख्यक प्रधान आरिफ तेड,जावेद जोगीपुर, पूर्व प्रधान सिराजुद्दीन शिराज,रामकिशन भक्त,सरपंच बहादुर, सरपंच राजेंद्र,भज्जू पहलवान,तोताराम,तालिम हुसैन घासेडिया,समसुद्दीन गूमल पूर्व जिला उपाध्यक्ष न्याज मोहम्मद वीरशिका,महिला जिला प्रधान डॉ नफीसा,,जमील मालब,आबिद मेंबर, आस मोहम्मद आकेडा, सत्तार,,पूर्व ब्लाक समिति मेंबर भीम सैन, उमेश गुर्जर,आफताब खान,चौधरी लियाकत, डॉक्टर हामिद सहित अनेक कार्यकर्तागण के साथ मेवात के कोने-कोने से आए आमजन व मौजिज लोग मौजूद रहे।

वार्तालाप में शामिल हों