Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

AVT स्टाफ हथीन पुलिस ने थाना गदपुरी क्षेत्र अंतर्गत दुकान में अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार



AVT स्टाफ हथीन पुलिस ने थाना गदपुरी क्षेत्र अंतर्गत दुकान में अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
 पलवल / गदपुरी:31-जुलाई।
कमल कांत शर्मा( एचएन न्यूज़)


पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस को अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में AVT स्टाफ हथीन पुलिस ने एक आरोपी को थाना गदपुरी क्षेत्र से दुकान में अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस मामले की गहराई से की जांच कर रही है।

AVT स्टाफ हथीन प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के अनुसार स्टॉफ मे तैनात HC मुनफेद अपनी टीम के साथ थाना गदपुरी क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली मुथरा रोड गदपुरी टोल प्लाजा पर मोजूद था कि मुखबर खास ने सुचना दी कि नरेन्द्र पुत्र भरतलाल निवासी कामर जिला मुथरा UP गढ़पुरी गाँव कि मार्कीट में परचुन कि दुकान खोली हुई है तथा दुकान में अवेध
 शराब का धन्धा करता है जो फोरी रैड की जाये तो शराब सहित काबू आ सकता है। बतलाई हुई जगह पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौका पर युवक को काबू किया है जिसने अपना नाम नरेन्द्र पुत्र भरत लाल निवासी कामर थाना कोसीकला कला जिला मुथरा UP  बतलाया तथा दुकान कि तलाशी लेने पर दुकान के काऊन्टर के निचे 7 पेटी शराब मार्का मस्ताना शपेशल मसालेदार देशी शराब मिली जिसमे कुल पव्या 350 बरामद हुये तथा 2 पेटी बोतल शराब  मस्ताना शपेशल मसालेदार देशी शराब जिनमे 24 बोतल बरामद हुई। आरोपी बरामदा शराब बारे लाईसेन्स या परमिट पेश नहीं कर सका। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना गदपुरी मे मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को आज पेश अदालत किया जायेगा।