Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता द्वारा BK अस्पताल फरीदाबाद में की रात्री ड्यूटी चेकिंग

  मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा BK अस्पताल फरीदाबाद में की रात्री ड्यूटी चेकिंग
      फरीदाबाद :9 -जुलाई।
  कमल कांत शर्मा (एचएन न्यूज़)
  मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि BK अस्पताल फरीदाबाद में रात के समय पूरा स्टाफ हाजिर नही रहता है व अन्य भी काफी कमियों के कारण मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
     इस सूचना के आधार पर  राजेश कुमार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के नेतृत्व में  जगदीश निरीक्षक, सतबीर उप निरीक्षक व HC ब्रजेश कुमार द्वारा  सहदेव प्रसाद ETO, ईस्ट फरीदाबाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ BK अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रात्रि ड्यूटी में कुल 3 डॉक्टरो की ड्यूटी पाई गई। जो एमरजेंसी, छोटे बच्चों के वार्ड व मेटरनिटी वार्ड में डयूटी पर पाए गए। निरीक्षण पर  कुल 32 कर्मचारी/अधिकारी तैनात पाये गए। इन सभी की रात्री ड्यूटी रोस्टर अनुसार लगानी पाई गई, लेकिन ड्यूटी रोस्टर में बहुत कटिंग की हुई थी।
 इसके अतिरिक्त कुछ मशीने ऐसी पाई गई जिन्हें प्रयोग में ही नही लाया जा रहा था, आमजन के लिए पंखे आदि की सुविधा ठीक नही पाई गई। फाल्स सीलिंग जी अभी कुछ समय पूर्व ही बनाई गई थी टूटी मिली। मोका पर पाई गई अन्य सभी अनियमितताओ बारे अलग से रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों की सेवा में भेजी जा रही है।