होडल रॉन्ग साइड चला रहे ट्रक ड्राइवर की टक्कर से मौके पर मां और बेटे की हुई दर्दनाक मौत
होडल रॉन्ग साइड चला रहे ट्रक ड्राइवर की टक्कर से मौके पर मां और बेटे की हुई दर्दनाक मौत
मृतक महिला व उसका बेटा एक ही स्कूल में शिक्षिका और बच्चे की पढ़ाई चल रही थी
मां और बेटे की एक साथ हुई मौत से आसपास के क्षेत्र के रहने वाले लोगों की आंखें हुई नम
होडल:27-जुलाई।
कमल कांत शर्मा एचएन न्यूज़
होडल बाबरी मोड़ के नजदीक तेज गति व रॉन्ग साइड से ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक महिला और उसके बेटे की मौके पर ट्रक की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बेलगाम ओवरस्पीड और रॉन्ग साइड ट्रक चालक के कारण स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका और उसी का बेटा उसी स्कूल में पढ़ने वाला ट्रक चालक की लापरवाही के चलते ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग
लगातार ट्रकों के ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिस पर अभी तक किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई जा रही होडल शहर गंगा सहाय कॉलोनी की रहने वाली राधा नजदीक के निजी स्कूल में पिछले कई वर्ष से पढ़ा रही थी रोजाना की तरह वह घर से निकल कर समय पूर्वक अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से स्कूल जा रही थी वही बाबरी मोड़ पर तेज गति
व लापरवाही से चलाते हुए ट्रक चालक ने सीधी टक्कर दे मारी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई मां और बेटे को क्या मालूम था कि आज मैं सीधा स्कूल ना पहुंचकर कुदरत कुछ और ही खेल खेल रही है स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया ट्रक चालक के खिलाफ परिजनों की ओर से लिखित शिकायत देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है!
वही परिवार के सदस्य महेंद्र ने बताया कि उसकी भाभी और उसका भतीजा सुबह 8:00 बजे स्कूल के लिए निकले थे और बाबरी मोड पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर मौत हो गई वहीं लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे जहां पर उनको मृत पाया गया
वार्तालाप में शामिल हों