होडल/पलवल:जैन मुनियों पर हो रहे हमलों को लेकर पलवल कलेक्टर को दिया ज्ञापन: नीरज जैन
जैन मुनियों पर हो रहे हमलों को लेकर पलवल कलेक्टर को दिया ज्ञापन: नीरज जैन
होडल/ पलवल 20 जुलाई।
कमल कांत शर्मा (एचएन न्यूज़)
जैन मुनियों पर दिन प्रतिदिन हो रहे हमलों को लेकर जैन समाज होडल,पलवल,हसनपुर, हथीन ने डिप्टी कलेक्टर नेहा सिंह को प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन दिया। कुछ दिनों पूर्व कर्नाटक में
जैन मुनि आचार्य 108 श्री कामकुमार नंदी जी मुनिराज का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर पूरे भारतवर्ष के जैन समाज में काफी नाराजगी है उसी संदर्भ में समस्त जैन समाज अपने अपने शहरों में एस डी एम और डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दे
रही है उसी कड़ी में जैन समाज होडल, पलवल ,हथीन,हसनपुर ने गुरुवार को पलवल डिप्टी कलेक्टर नेहा को उनकी कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस मौके पर होडल जैन समाज प्रधान नीरज जैन ने बताया की जैन धर्म के मुनिराजों पर दिन प्रतिदिन हमले बढ़ते ही जा रहे हैं पिछले दिनों कर्नाटक में जैन मुनिराज का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या से जैन समाज स्तब्ध और शोकाकुल है। जैन मुनि और साध्वियों पर हो रहे हमले को लेकर सम्पूर्ण जैन समाज अक्रोशित है।जैन समाज का सरकार से
अनुरोध है की दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। जिससे की इस प्रकार का अपराध करने से पहले लोगों के दिलों में डर पैदा किया जा सके। इस मौके पर
होडल जैन प्रधान नीरज जैन, प्रधान मुकेश जैन,राजकुमार जैन, सन्मत कुमार जैन,जैन यंग क्लब होडल प्रधान रोहित जैन, पलवल जैन समाज प्रधान चंद्रसेन जैन, पूर्व प्रधान राजेश जैन, मनीष जैन कुलभूषण जैन
सतीश जैन , कोका जैन,अंकुर जैन , जैन यूथ क्लब पलवल प्रधान राहुल जैन,हथीन जैन समाज प्रधान मास्टर किशन जैन,हसनपुर जैन समाज प्रधान सोनू जैन जैन समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
वार्तालाप में शामिल हों