Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद व पलवल के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने बारे।

  मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद व पलवल के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने बारे।
 फरीदाबाद /पलवल:5 -जुलाई
कमल कांत शर्मा एच एन न्यूज़
 मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद व पलवल के सरकारी कार्यालयों में सरकारी कर्मचारियों की समय पर ना आने की

 सूचना मिल रही थी, जिस सम्बंध में नगर निगम ओल्ड व NIT फरीदाबाद, बी.डी.पी.ओ. बल्लबगढ कार्यालय व कमेटी कार्यालय पलवल का औचक निरीक्षण 
 जगदीश निरीक्षक, सतबीर सिहॅ व महेन्द्र सिहॅ, सतीश उप निरीक्षक व शिव कुमार ए.एस.आई. द्वारा अलग-अलग डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ किया गया। 
निरीक्षण के दौरान बी.डी.पी.ओ. बल्लबगढ कार्यालय में कुल 15 कर्मचारियों मे से 10 कर्मचारी समय पर हाजिर मिले तथा 3 अवकाश पर व 1 कर्मचारी देरी से करीब 10 बजे तक कार्यालय हाजिर आया व 1 कर्मचारी गैर हाजिर मिला। नगर निगम ओल्ड जोन
 फरीदाबाद में कर्मचारियो की कुल तैनाती 87 जिनमें 57 कर्मचारी हडताल पर, 29 कर्मचारी कार्यालय में हाजिर, अवकाश पर 01 व गैर हाजिर कोई नही मिला। इसी प्रकार नगर निगम एन.आई.टी जोन फरीदाबाद में कर्मचारियो की कुल तैनाती 46 जिनमें 31 कर्मचारी कार्यालय में हाजिर हडताल पर 9 व 6 गैर हाजिर मिलें। नगर परिषद पलवल में कुल कर्मचारी 50 तैनात होने पाये गये जिनमें हडताल पर 05, अवकाश पर 1 और 6 कर्मचारी देरी से 9.35 तक हाजिर आये।
निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों/शाखाओं में पेडिंग कार्य व प्रोर्प्टी आई. डी. बनाने में की जा रही अनियमित्तओं बारे अलग से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसे अलग से मुख्यालय भेजा जाएगा