थाना जी०आर०पी० गुरूग्राम द्वारा ना मालूम मृतका (महिला) की पहचान के लिए आमजन से अपील
थाना जी०आर०पी० गुरूग्राम द्वारा ना मालूम मृतका (महिला) की पहचान के लिए आमजन से अपील
गुरुग्राम.22 जुलाई।
कमल कांत शर्मा एचएन न्यूज़
जीआरपी थाना प्रभारी उप निरीक्षक बाबूलाल ने बताया
कि मुकदमा न.38 दिनांक 08/07/2023 धारा 302, 201, 34 आईपीसी थाना जी०आर०पी० गुरुग्राम दर्ज हुआ। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 08/07/2023 को मृतका नाम पता नामालूम औरत की हत्या करके किसी ने शव को रेलवे स्टेशन गुरुग्राम के पास रेलवे लाईन पर डाल दिया जो घटना स्थल रेलवे लाईन के पूर्व में लक्ष्मण बिहार और पश्चिम में सूरत नगर कालोनी पड़ती हैं जो काफी प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नही हो सकी है इस लिए आप सभी से निवेदन है कि उपरोक्त मृतका औरत के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी मिले तो नीचे लिखें मोबाईल फोन नम्बर व थाना जी० आर० पी० गुरुग्राम को सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
इस संबंध में मृतिका का विस्तारपूर्वक हवाला देते हुए बताया कि पारचात (वस्त्र) :-मैक्सी छापेदार रंग लाल सफेद, बरेजरी रंग लाल व कैप्रीनुमा / स्लैकस ऊपर का रंग काला नीचे लाल, सफेद काला रंग की छापेदार और
हुलिया :- गेहुँआ रंग, गोल चेहरा, मजबूत शरीर, बायें हाथ पर फूल की आकृति गुदी हुई, कद 5 फुट 2/3 ईन्च, आयु 25/30 साल तथा थाना जी० आर०पी० गुरूग्राम टेलीफोन न० 0124-2250291 व प्रबन्धक थाना मो० न० 7291972103 अनुसंधान अधिकारी मो० न० 8901365452, 9650948430 और प्रबन्धक थाना जी०आर०पी० गुरुग्राम पर सूचना दें।
वार्तालाप में शामिल हों