Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल विधानसभा के कई गांवो की सड़कों के सौंदर्यकरण व सुधारिकरण कार्य के शिलान्यास करने के उपरांत ग्राम वासियों को संबोधित किया।

   होडल विधानसभा के कई गांवो की सड़कों के सौंदर्यकरण व सुधारिकरण कार्य के शिलान्यास करने के उपरांत ग्राम वासियों को संबोधित किया।
     होडल: 16- जुलाई
कमल कांत शर्मा( एचएन न्यूज़)

 विधानसभा होडल में लगभग 4 करोड रुपए के विकास कार्य का शिलान्यास किया गया  लोहिना से सेवली व सेवली से सराय में 1 करोड 88 लाख की लागत, सराय से गुधराना में 95 लाख की लागत व औरंगाबाद से मानपुर तक सड़क सौंदर्यकरण व सुधारीकरण में 1 करोड 16 लाख की लागत से कार्य किया जाएगा ।
इन सड़को के बनने से गांव सराय, लोहिना, मानपुर, औरंगाबाद, मित्रोल व गुदराना के लोगों सहित दर्जन भर गांवों को बहुत लाभ होगा। इन सड़को की बहुत पुरानी मांग थी  यह कार्य आगामी 6 महीने में पूरा हो जाएगा। आगामी 1 वर्ष में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य पूर्ण करवा दिए जाएंगे। 
 मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार किसान हितैषी सरकार है। केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेको योजनाएं बनाई गई है। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। हरियाणा सरकार ने सभी के लिए अनेक तरह की योजनाएं बनाई है जिससे आमजन को उसका फायदा मिल रहा है।   
 
इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों से मिले मान-सम्मान व स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया