होडल/ पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल पलवल ने स्मैक मादक पदार्थ तस्करी में शामिल तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स सेल पलवल ने स्मैक मादक पदार्थ तस्करी में शामिल तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में पहले गिरफ्तार हुए 2 आरोपीयों से 5.83 ग्राम स्मैक मादक पदार्थ हुआ था बरामद
होडल/ पलवल 20 जुलाई।
कमल कांत शर्मा एचएन न्यूज़
एंटी नारकोटिक्स सेल पलवल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास के अनुसार जिला पुलिस लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसने में कामयाब हो रही है। उन्होंने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पलवल के P/SI सुनील दिनांक 13 फरवरी 2023 को अपनी टीम के साथ बराये गस्त पड़ताल क्राइम गढ़ी मोड़ होडल मौजूद था कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक रामलीला मैदान होडल में निब्बो पहलवान की दुकान के सामने खड़े होकर सरेआम नशीला पदार्थ स्मैक बेच रहें है | P/SI सुनील ज़ब अपनी टीम के साथ रामलीला
मैदान होडल निब्बो पहलवान की दुकान के पास पहुँचे तो दोनों युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम ने भागकर काबू किया| उसके बाद नोडल अफसर नरेंद्र यादव कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजपत्रित अधिकारी के समक्ष काबू किये गये युवकों की तलासी ली गयी जिनके पास से कुल 5.83 ग्राम नशीला पदार्थ ( स्मैक ) बरामद हुआ पूछताछ में आरोपीयों की पहचान दीपक उर्फ निरंजन पुत्र राधेश्याम निवासी वार्ड नंबर 4 चरण सिंह कॉलोनी होडल व पवन पुत्र भूदेव निवासी नुनेरा (राज.) हाल पता गोडोता फाटक होडल थाना होडल के रूप में हुई थी। इस सम्बन्ध मे आरोपीयों के खिलाफ होडल थाने मे मामला दर्ज कर पेश अदालत किया गया।
प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल ने आगे बताया कि मामले में स्टाफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित आगामी जांच इकाई ने इस तस्करी में शामिल तीसरे आरोपी को गत दिनांक 16 जुलाई 2023 को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है आरोपी की पहचान बेदन पुत्र नानगा निवासी गौशाला मार्केट होडल के रूप में हुई है। 3 दिन की रिमांड अवधि उपरांत आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा।
वार्तालाप में शामिल हों