दिल्ली आगरा टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवम जैन यंग क्लब होडल के तत्वाधान में नारायण आई हॉस्पिटल होडल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर लगाया गया।
दिल्ली आगरा टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवम जैन यंग क्लब होडल के तत्वाधान में नारायण आई हॉस्पिटल होडल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर लगाया गया।
बल्लबगढ़:21-जुलाई
कमल कांत शर्मा एचएन न्यूज़
शिविर में बल्लबगढ़ थाना प्रभारी सज्जन सिंह वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में एवम अध्यक्षता दिल्ली आगरा टोल रोड प्राइवेट कंपनी के मैनेजर अनिल कुमार ने की। थाना प्रभारी सज्जन वशिष्ठ ने कहा की जरूरतमंदों के लिए किए गए हर कार्य से उनको खुशी मिलती है।जब युवा जोश इस तरह कार्य करेगा तो हर जरूरतमंद तक मदद पहुंच पाएगी।शिविर में
करीब सौ मरीजों की आंखों का चेकअप किया गया। सभी जरूरतमंद मरीजों को फ्री दवाई भी वितरित की गई। इस मौके पर दिल्ली आगरा टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीनियर मैनेजर अनिल श्रीवास्तव ने बताया की कंपनी के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर रोड
सेफ्टी के तहत व्यवसायिक वाहनों के ड्राइवरों के लिए यह शिविर लगाया गया है। ड्राइवर्स हमारी देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है। जिस तरह हमारा शरीर रीड की हड्डी के बिना खड़ा नही हो सकता उसी तरह ड्राइवर के बिना हमारे देश की अर्थव्यवस्था नही चल सकती। मौके पर जैन यंग क्लब अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि क्लब के द्वारा समय-समय
पर ऐसे कार्य किए जाते रहे हैं शिविर में जैन यंग क्लब के द्वारा जरूरतमंद मरीजों को फ्री दवाई दी गई। इस मौके पर नवजीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा की सामाजिक संगठनों को ऐसे कार्य करते रहने चाहिए। जिससे की जरूरतमंदों को समय समय पर सही मदद मिल सके। इस मौके पर डॉ नीरज चौधरी, डॉ रामेश्वर शर्मा,रिंकू, कंट्रोलर रूम ऑफिसर रमेश, रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर दिनेश,दीपक, अमरपाल मौजूद रहे।
वार्तालाप में शामिल हों