Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

कामधेनु संस्थान के प्रांगण मे रविवार हवन प्रक्रिया के पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम

   कामधेनु संस्थान के प्रांगण मे रविवार हवन प्रक्रिया के पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम 

नूंह/तावडू.28 जुलाई।
कमल कांत शर्मा (एच एन न्यूज़)

कामधेनु संस्थान प्रबन्धन समिति द्वारा तावडू उपमंडल के ग्राम बिस्सर-अक्करपुर,जिला नूंह में आगामी 30 जुलाई 2023 रविवार को प्रातः 10:00 बजे प्रत्येक माह की भांति मासिक हवन होगा। यह कार्यक्रम कामधेनु संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन एसपी गुप्ता के नेतृत्व में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण किए जाएंगे।
अगली कड़ी में कामधेनु संस्थान के मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगडा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव. सैनिक अर्ध सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) सामाजिक न्याय अनुसूचित जाति क्रीडा वर्ग कल्याण मंत्रालय. हरियाणा सरकार एवं अध्यक्ष परम गौभक्त महंत रविन्द्रानन्द सरस्वती महाराज.परम गौसेवक श्री गोपेश कृष्णदास जी महाराज,विशिष्ट अतिि बालकिशन अग्रवाल,आईआरएस नीरज कंसल.एडिशनल डायरेक्टर जनरल सेंटर बोर्ड हॉट इनडायरेक्ट कस्टमर (सीबीआइसी) नई दिल्ली व नवीन गोयल चेयरमैन एनवीरोनमेंट प्रोटेक्शन सेल हरियाणा भाजपा और एडवोकेट राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी सद कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि एवं हरियाणा राज्य और देश के अनेक महानुभाव शामिल रहेंगे और कामधेनु संस्थान के श्रद्धालु गण व क्षेत्रीय नागरिक 
कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा मासिक हवन प्रातः 10:00 बजे और पौधारोपण प्रात: 11:00 बजे कामधेनु आयुर्वेदिक ने की (केएडब्ल्यूएस) का अवलोकन प्रातः 11:30 एवं स्वागत सत्र. संबोधन एवं आशीर्वचन 11:45 बजे और प्रसाद दोपहर 01:00 बजे होना निश्चित हुआ है।