Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

संयुक्त रुप से डॉ० भीमराव अंबेडकर उद्यान में पौधे रोपण कर धरती मां को समर्पित किये:देओल

   संयुक्त रुप से डॉ० भीमराव अंबेडकर उद्यान में पौधे रोपण कर धरती मां को समर्पित किये:देओल

      फरीदाबाद.09 जुलाई।
सुनील कुमार जांगड़ा एच एन न्यूज़

सेक्टर 18-ए ओल्ड फरीदाबाद भारत रत्न स्व० डॉ० भीमराव अंबेडकर उद्यान में आज पर्यावरण संरक्षण के जिला संरक्षक भारत जाजोरिया प्रवीण गौतम, रिटायर्ड विंग कमांडर सत्येंद्र दुग्गल अजय गौड़ अनिल गोयल रनजीत चौहान, संदीप गुप्ता मनीष कुमार एवं हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स फेडरेशन के प्रदेश
 महासचिव गुरमीत सिंह देओल आदि ने मिलकर सर्वप्रथम बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर में पुष्प अर्पित किए और फिर डॉ० भीमराव अंबेडकर उद्यान में 21 पौधे रोपण कर धरती मां को समर्पित किये। इस अवसर पर मौजूद सभी महानुभावों ने अपने
 जीवन में पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा पांच वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया गया।