गुरु पूर्णिमा की भाजपा नेता वजीर सिंह डागर ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी
गुरु पूर्णिमा की भाजपा नेता वजीर सिंह डागर ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी
फरीदाबाद 3 जुलाई।
कमल कांत शर्मा (एचएन न्यूज़)
वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी वजीर सिंह डागर ने कहा की आज सोमवार का दिन गुरुओं के नाम समर्पित है गुरु पूर्णिमा है, जिसे आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरू पूर्णिमा के तौर पर मनाते है और गुरु के चरणों को प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहली गुरु माँ होती है इसलिए मैं माँ बाप दोनों को इस अवसर पर गुरु के साथ नमन करता हूँ
इस अवसर पर गुरुओं को नमन करते हुए कहा कि
यह उन सभी अनुकरणीय गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है स्कूल में अध्यापकों के मार्गदर्शन में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान अच्छे संस्कार मिले और गुरु जी जिन्होंने हमें प्रेरित किया, हमें मार्गदर्शन दिया और हमें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाया। हमारा समाज सीखने और ज्ञान को अत्यधिक महत्व देता है। हमारे गुरुओं का आशीर्वाद भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाए और विश्व में चांदनी की भांति नाम रोशन करें।
गुरु शिष्य परम्परा भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रही है। एक गुरु ही शिष्य के जीवन में ज्ञान रूपी अमृत का सिंचन कर उसे ज्ञानवान, चरित्रवान व समर्थ बनाता है। राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे रहे सभी गुरुजनों को में नमन करता हूँ और देशवासियों को ‘गुरु पूर्णिमा’ की शुभकामनाएँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
वार्तालाप में शामिल हों