Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

"हरियाणा उदय" अनूठी पहल अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पलवल लोकेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे जिला पुलिस प्रशासन ने उपमंडल होडल के गांव बंचारी में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

   

"हरियाणा उदय" अनूठी पहल अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पलवल  लोकेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे जिला पुलिस प्रशासन ने उपमंडल होडल के गांव बंचारी में  वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता  का किया आयोजन

वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों एवं आमजन ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया,श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए गए

पलवल पुलिस की पाठशाला में नशा के प्रति लाई गई जागृति तो वही यातायात के नियमों एवं साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक
       पलवल/ बंचारी:7-जुलाई
 कमल कांत शर्मा (एच एन न्यूज़)
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत आज सोमवार पुलिस अधीक्षक पलवल  लोकेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे जिला पुलिस प्रशासन ने उपमंडल होडल स्तर पर गांव बंचारी मे वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। 
आयोजित किए गए वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में  डीएसपी क्राइम पलवल  नरेश कुमार, बहीन थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, मुंडकटी थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन व चौकी प्रबंधकों ने अपने स्टाफ सहित भाग लिया। पुलिस टीम का गांव वासियों ने फूल माला पहना कर सम्मान किया।
 खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया साथ ही स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।  आयोजित खेल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

डीएसपी क्राइम पलवल  नरेश कुमार ने आयोजित खेल कार्यक्रम के दौरान  समाज में बढ़ते हुए अपराध और अपराधियों के प्रति सचेत रहने के लिए लोगों को जागरूक किया और लोगों से किसी भी अपराधिक घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि युवा नशा के दलदल से बच सकते हैं और देश व समाज के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं।
 इसलिए वह नशे से दूर रहे और नशा न करे। एसपी श्री लोकेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ भी जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत नशा तस्करों को पकड़कर जेल की सलाखो के पीछे भेजने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा डीएसपी ने कहा कि पर्यावरण एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि कोई इन्हें प्रदूषित करता है तो कानून में दंड का भी प्रावधान है।

इसके अलावा डीएसपी क्राइम पलवल ने कहा कि लाखो लोग अपनी जिन्दगी को हर वर्ष सडक दुर्घटना में गवा देते हैं, जिसका एक ही कारण, ट्रैफिक नियमों की पालना ठीक से नही करना या ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही, जिस लापरवाही के कारण सडक दुर्घटना में लाखो लोग मारे जाते है। हमें ट्रैफिक नियमों के प्रति सक्रीय होकर नियमों की पालना करना चाहिए।   साइबर अपराध के बारे में जागरूकता अपनाएं एवं किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर  अपनी शिकायत अवश्य रजिस्टर्ड कराएं। उन्होंने कहा इस प्रकार कार्यक्रम के
 माध्यम से लोगों को खुलकर हंसने-हंसाने, योग करने जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाता है। ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सके तथा तनाव से बच सके। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत  जिला पुलिस द्वारा राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों -
 कर्मचारियों के साथ जिला पलवल के आमजन का मेल मिलाप बना रहे। आमजन का प्रशासन के प्रति तालमेल बना रहे। संप्रदायिक सद्भावना का उद्गम हो ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे और लोगों में प्रेम भाव बना रहे।  जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।