Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

दिल्ली के अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने निकाली अपराधियों की परेड

   दिल्ली के अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने निकाली अपराधियों की परेड

अपराधियों के साथ मौका-ए-वारदात का किया मुआयना।

       नई दिल्ली, 3 जुलाई।
सुनील कुमार जांगड़ा (एचएन न्यूज़)

दिल्ली के रणजीत नगर इलाके में हुए 19 साल के अभिषेक हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार इस हत्या की वारदात महज 300 रुपए के लिए अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक अभिषेक जुए में 300 रुपए हार गया था और आरोपी प्रमोद उससे रुपए मांग रहा था। रुपए न देने पर रविवार दोपहर प्रमोद ने अपनी साथी रोशन, अमित और रजनीश के साथ मिलकर हत्या कर दी।
रणजीत नगर थाने के एसएचओ शैलेंद्र शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ गिरफ्तार किए गए हत्यारों की इलाके में परेड निकाली ताकि अपराधियों में ख़ौफ़ पैदा हो और बढ़ती हुई वारदातों को रोका जा सके। पुलिस सभी आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर भी लेकर पहुंची जहां हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।