Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल/पलवल नशा मुक्त भारत अभियान मुहीम अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स सेल होडल ने मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी तस्कर को किया गिरफ्तार

   


नशा मुक्त भारत अभियान मुहीम अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स सेल होडल ने मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी तस्कर को किया गिरफ्तार

आरोपी से 112 ग्राम गांजा पत्ती नशीला पदार्थ  बरामद
    होडल /पलवल:27-जुलाई।
कमल कांत शर्मा एचएन न्यूज़

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  लोकेंद्र सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस को मादक
 पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने एवं उनके तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए जिसमें जिला पुलिस की विभिन्न क्राइम इकाइयां लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल होडल ने मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

एंटी नारकोटिक्स सेल होडल प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार  के अनुसार स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप कुमार अपनी टीम के साथ नशा तस्करों के विरुद्ध चल रही मुहिम तहत थाना होडल क्षेत्र अंतर्गत नजदीक डबचिक हरियाणा टूरिजम होडल के सामने मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि इन्द्रजीत सिंह  निवासी बंचारी जो नशीले पदार्थ की तस्करी करता है जो आज भी नशीला पदार्थ लेकर बाबरी मोड होडल पर खड़ा हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के मौके पर दबिश दी। मौका पर खड़े युवक ने पुलिस पार्टी को देख भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम इन्द्रजीत सिंह पुत्र लायक राम निवासी बंचारी थाना मुंडकटी जिला पलवल बतलाया। नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी इयूटी मजिस्ट्रेट  प्रशान्त कुमार SDO DHBVNL पलवल को मौका पर बुलाकर उनकी मौजूदगी में तलाशी दौरान पुलिस ने आरोपित इन्द्रजीत सिंह के कब्जा से मिली पोलोथीन के अन्दर चैक करने पर अन्दर
 नशीला पदार्थ गांजा पत्ती मिली।  जिसका वजन कराने पर 112 ग्राम गांजा पत्ती नशीला पदार्थ मिला।,  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा पत्ती को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना होडल मे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके की वह उक्त गांजा पत्ती (नशीला पदार्थ) कहां से और किस से लेकर आता है। आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा।