Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

एडीजीपी दक्षिण मंडल रेवाड़ी एम. रवि किरण, आईपीएस ने दीप प्रज्जवलित करके किया विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादूई शो का शुभारंभ

  

एडीजीपी दक्षिण मंडल रेवाड़ी  एम. रवि किरण, आईपीएस  ने दीप प्रज्जवलित करके किया विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादूई शो का शुभारंभ

कहा, जादूई शो में दिए जा रहे संदेशो से सभी लें प्रेरणा

साइबर क्राइम, नशा मुक्ति आदि के प्रति आमजन को जागरूक करने में पुलिस विभाग भी निरंतर प्रयासरत
     पलवल:08- जुलाई
कमल कांत शर्मा (एच एन न्यूज)


 आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के दृष्टिगत विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर अपनी जादूगरी की कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के सौजन्य से पलवल के महाराणा प्रताप भवन में गत 6 जुलाई से 9 जुलाई तक प्रतिदिन जादूई शो का आयोजन किया जा रहा है। इस जादूई शो को देखने के लिए शहरवासियों के अलावा ग्रामीण आंचल से भी आमजन मानस अपने परिवार सहित आ रहे हैं। यह जादूई शो सभी आमजन मानस के लिए निशुल्क है। जिलावासी अपने बच्चों सहित इस जादूई शो पहुंचकर मनोरंजन कर सकते हैं।
 जादूगर सम्राट शंकर विश्व के श्रेष्ठï चार महान जादूगरों में से एक हैं। वे अपनी जादू की कला से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, जल बचाओ अभियान, तिरंगे का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर ऐसी-ऐसी प्रस्तुतियां दे रहे हैं, जिन्हें देखकर छोटे बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों का भी मन मंत्रमुग्ध हो रहा है।

शनिवार को प्रस्तुत किए गए जादूई शो में पुलिस विभाग के साउथ रेंज के एडीजीपी एम. रवि किरण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करके दीप प्रज्जवलित
 करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीजीपी एम. रवि किरण ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश सरकार जिलावार यह जादूई शो आयोजित करवा रही है। इस जादूई शो में बच्चों के साथ-साथ बडे भी अपना मनोरंजन कर रहे हैं। जादूई शो के माध्यम से जादूगर सम्राट शंकर एक ओर जहां लोगों को सामाजिक कुरूतियों को दूर करने का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को स्वच्छ रखने, बेटी बचाओ बेटी पढाओ मुहिम को सार्थक बनाने की दिशा में आमजन को
 जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक सराहनीय पहल है। सभी जन को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन को साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, सामाजिक कुरूतियों को दूर करने के लिए जागरूक करने में पुलिस विभाग भी निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी यह जागरूकता अभियान जारी रखे जाएंगे, ताकि सभी प्रदेशवासी जागरूक हो सकें।

इस दौरान जादूगर सम्राट शंकर ने अपनी जादूई कला के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ युवा पीढ़ी को जागरूक किया। आधुनिक युग में विभिन्न मंचों पर मनोरंजन के साधन लोगों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन परिवार संग मैजिक शो देखना एक अलग ही आनंद की अनुभूति देता है। जादू भारत की एक अद्भुत कला है। इसे जीवंत रखने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। अब हरियाणा सरकार के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला मुख्यालय
 पर जादू के शो दिखाए जा रहे। यह शो न केवल बच्चे, बल्कि बड़ों के भी आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इसके अलावा जादूगर सम्राट शंकर अंधविश्वास जैसी बुराई के प्रति भी आमजन को इन शो के माध्यम से जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर डीएसपी शहर पलवल  विजयपाल, समाजसेवी सी.एल. जैन सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा भी मौजूद रहे।