सीजेएम सुकीर्ति के निर्देशन में डालसा द्वारा महिला सुरक्षा पर आधारित नीमका जेल में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
सीजेएम सुकीर्ति के निर्देशन में डालसा द्वारा महिला सुरक्षा पर आधारित नीमका जेल में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
फरीदाबाद.18 जुलाई।
सुनील कुमार जांगड़ा एच एन न्यूज़
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण.न्यायाधीश
यशवीर सिंह राठौड़ के दिशा निर्देशानुसार एवं न्यायाधीश सुकीर्ति मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं के लिए जिला जेल नीमका फरीदाबाद में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में रविंद्र गुप्ता पैनल एडवोकेट ने उपस्थित महिला बंदियों को बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के तत्वाधान में एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है इसका मकसद उद्देश्य यह है
कि महिलाएं अपने अधिकारों कानूनों से रूबरू हो सके वह जानकारी हासिल कर सकें वह अपनी आवाज उठा सकें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद का हेल्पलाइन नंबर 129 2261898 के बारे में जानकारी दी और कहा कि आप किसी भी कानूनी सहायता के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपनी व अपने पड़ोसी की सहायता कर न्याय उपलब्ध करा सकती हैं एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकार, फैमिली लॉ से संबंधित शादी व तलाक भरण पोषण महिलाओं के प्रॉपर्टी में अधिकार डोमेस्टिक वायलेंस पोक्स प्रोटेक्शन ऑफ वुमन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट अट वर्कप्लेस एसिड अटैक महिलाओं की फ्री लीगल एड के अधिकार राइट ऑफ अरेस्टेड पर्सन आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी दी इस अवसर पर राजेंद्र गौतम पैनल एडवोकेट ने लेबर लॉ से संबंधित महिलाओं के अधिकार जैसे की फैक्ट्री एक्ट समान वेतन कन्या भ्रूण हत्या आदि के बारे में जानकारी दी आखिर में जिला जेल नीमका फरीदाबाद के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुमित पवार ने पैनल एडवोकेट का व सभी महिला विचाराधीन बंदियों का इस कार्यक्रम में जानकारी हासिल करने के लिए धन्यवाद किया।
वार्तालाप में शामिल हों