मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नवनियुक्त मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली को बधाई देने पहुंचे न्यूज़ पोर्टल क्लब के पत्रकार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नवनियुक्त मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली को बधाई देने पहुंचे न्यूज़ पोर्टल क्लब के पत्रकार
नई दिल्ली/फ़रीदाबाद.01 जुलाई।
कमल कांत शर्मा (एच एन न्यूज़)
मुख्यमंत्री के नवनियुक्त मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली को हरियाणा भवन में औपचारिक मुलाकात के दौरान न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शॉल ओढ़ाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
औपचारिक मुलाकात के दौरान पत्रकार प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की उपस्थिति में 20 पत्रकारों ने संयुक्त रूप से बधाई दी और उसके पश्चात वह दूसरे से रूबरू हुए अर्थात एक दूसरे से परिचय लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। साथी राजीव जेटली ने पत्रकारों
को संबोधित करते हुए कहा कि न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब समय-समय पर डिजिटल रूप से जो खबर लाने का काम करते हैं वह पत्रकारों की आवाज बनकर ब्लॉक, प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर पर आवाज उठाता रहता है साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार के द्वारा वेब मीडिया एवं सोशल मीडिया के लिए कुछ पॉलिसी लाई जा सकती है।
वार्तालाप में शामिल हों