पौधे लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: मनोज कंसल
पौधे लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: मनोज कंसल
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई होडल द्वारा भुलवाना स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पौधारोपण किया गया।
होडल:11-जुलाई।
कमल कान्त शर्मा एच एन न्यूज़
सावन के महीने में सामाजिक संस्थाएं जगह जगह पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करती रहती हैं। इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले होडल की महिला इकाई ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की सोची तथा संस्था में कार्यरत महिलाओं से संपर्क कर प्रधान दीपिका गोयल ने वृक्षारोपण
करने के लिए अपनी बात को रखा सभी महिलाओं ने अपनी मंजूरी दी और इस कार्य को करना राजकीय प्राथमिक पाठशाला में करना तय हुआ था। आज तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को विद्यालय परिसर में महिला इकाई एकत्रित हुई और
पौधारोपण के कार्यक्रम को सिरे चढ़ाया। ज्योति सिंगला ने बताया की समस्त महिला इकाई ने पौधारोपण जैसे कार्यक्रम करके अपने पर्यावरण को साफ रखने के लिए संदेश दिया है। इस बढ़ते प्रदूषण के समय में हम सबको अपने घरों में या गली में जहा भी संभव हो पौधे लगाने चाहिए।संस्था द्वारा समय समय पर पॉलिथिन रोकथाम के लिए जागरूक कार्यक्रम किए गए हैं।
बच्चों को जागरूक करने के लिए ही इस कार्यक्रम को स्कूल में किया गया। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षक की जिम्मेदारी बच्चों और युवाओं के हाथ में है। स्कूल मुख्य शिक्षक मनोज कंसल ने बताया महिला इकाई का धन्यवाद करते हुआ कहा की जिस तरह महिलाओं ने सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाई है उनका यह कदम सराहनीय है और पौधे लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है
पौधारोपण के बाद स्कूल के सभी बच्चों को चॉकलेट,बिस्कुट आदि वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधान दीपिका गोयल, ज्योति सिंगला, नीलम गर्ग, वर्षा गोयल, सोनिका गोयल, रजनी गर्ग, वंदना बंसल, वंदना गोयल, बृजबाला
वार्तालाप में शामिल हों