Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा GST चोरी के शक में 2 वाहनों को काबू करके फिर अदा करवाया करीब 8 लाख जुर्माना

  मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा GST चोरी के शक में 2 वाहनों को काबू करके फिर अदा करवाया करीब 8 लाख जुर्माना
     होडल पलवल 16 जुलाई।
कमल कांत शर्मा (एचएन न्यूज़)

 दिनांक 12.07.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी दो वाहनों में दिल्ली से परचून के सामान के साथ साथ तम्बाकू के उत्पाद को आगरा उत्तरप्रदेश की तरफ बिना बिल ले जाया जा रहा है, यदि चेकिंग की जाए तो GST चोरी का बडा खुलासा हो सकता है। सूचना के आधार पर जिला फरीदाबाद और पलवल में चैकिंग की गई। 

 इस सम्बंध में गाड़ियों का सुराग पलवल में लगा तो  महेंद्र सिंह ASI मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा  अभिषेक जैन AETO सेल्सटैक्स विभाग व स्थानीय पुलिस की मदद से जिला पलवल में दिल्ली मथुरा रोड पर थाना मुंडकट्टी के पास  वाहन सँख्या RJ-11GC-3566 व RH-11GC-2808 को काबू किया गया। वाहन चालकों से पूछताछ की गई, मोका पर वाहन चालक सन्तोषजनक जबाब नही दे
 पाए व GST चोरी  के शक में  अभिषेक जैन AETO द्वारा चालान किया गया था।

दिनांक 16 जुलाई 2023 को दोनो गाड़ियों के मालिको को बुलाकर गाड़ियों में लोड सामान का भौतिक निरीक्षण किया गया  इस सम्बंध में श्री शिव कुमार ASI व  अभिषेक जैन AETO सेल्सटैक्स विभाग फरीदाबाद द्वारा संबंधित की हाजरी में दोनों गाड़ियों के निरीक्षण करने पर
 वाहन संख्या RJ 11GC 3566 में 24 बिल eway बिल व गाड़ी में रखे सामान अनुसार थे जो भोतिक निरीक्षण के दौरान मिलान करने पर ठीक पाए गए, इसके अतिरिक्त इस गाड़ी में 36 बेग वाह ब्रांड पान मसाला व जर्दा के बिना Eway बिल पाय गये जिन पर नियमानुसार 5 लाख 63 हजार 580 रुपये का जुर्माना किया गया।
     इसी प्रकार दूसरे वाहन संख्या RJ 11GC2808 में Eway बिल  की 20 बिल्टी अनुसार सामान पाया गया, मिलान करने पर बिल अनुसार सामान ठीक पाया गया। इस गाड़ी में 14 बेग पान मसाला बिना बिल के रखे मिले, जिन पर नियमानुसार 2 लाख 19 हजार 170 रूपये का जुर्माना किया गया है। 
 उपरोक्त दोनो गाड़ी मालिको द्वारा लगाए गए जुर्माना का भुगतान मौका पर कर दिया तथा जुर्माना अदा होने उपरांत गाड़ियों को छोड़ दिया गया है।