Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

कल देर शाम गुरुग्राम में NFTs, AI और Metaverse के युग में अपराध और सुरक्षा पर G-20 सम्मेलन के दौरान मेहमानों के सम्मान में हरियाणा सरकार द्वारा दिए गए रात्रिभोज में शिरकत की।

 कल देर शाम गुरुग्राम में NFTs, AI और Metaverse के युग में अपराध और सुरक्षा पर G-20 सम्मेलन के दौरान मेहमानों के सम्मान में हरियाणा सरकार द्वारा दिए गए रात्रिभोज में शिरकत की।

रात्रि भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री

गुरुग्राम। हयात रिजेंसी होटल में साइबर अपराध और सुरक्षा विषय पर आयोजित जी-20 सम्मेलन के मेहमानों के सम्मान में हरियाणा सरकार द्वारा दिए गए रात्रिभोज में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। 
इससे पहले मुख्यमंत्री ने यहां बने सभी स्टॉलों का जांयजा लिया। 
रात्रि भोज के दौरान विदेशी डेलीगेट्स को हरियाणवी संस्कृति से भी रूबरू कराया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रात्रि भोज के मैन्यू में भी हरियाणवी व्यंजनों को विशेष रूप से शामिल किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे।